फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electric Cars: इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड, दुनियाभर में हुई 1.40 करोड़ यूनिट्स की सेल

Mon, 29 Apr 2024 03:47 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री ने दुनियाभर में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। साल 2023 में इलेक्ट्रिक कारों की सबसे ज्यादा सेल दर्ज हुई है। इसमें चीन, यूरोप और अमेरिका जैसे देशों का नाम शामिल है। 
विज्ञापन
Electric Cars - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते कुछ सालों में इलेक्ट्रिक वाहनों ने काफी तेजी से अपनी जगह बनाई है। पेट्रोल और डीजल वाहनों से अलग इस विकल्प पर लोगों ने काफी ध्यान दिया है। यही वजह है कि इसकी मांग में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। इसी बीच इलेक्ट्रिक कारों को लेकर एक हैरान करने वाली रिपोर्ट सामने आई है। इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी यानी आईईए ने दावा करते हुए कहा है कि 2023 में पूरी दुनिया में इलेक्ट्रिक कार की बिक्री 1.40 करोड़ यूनिट रही। स्टडी में बताया गया है कि ये आंकड़ा चीन, यूरोप और अमेरिका की सारी बिक्री पर आधारित है। इस सेल रिपोर्ट के बाद दुनिया में इलेक्ट्रिक कार का आंकड़ा 4 करोड़ के करीब पहुंच गया है। 

विज्ञापन

 

इलेक्ट्रिक कार की बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड

आईईए की स्टडी में दावा किया गया है कि इलेक्ट्रिक कार की बिक्री ने 2023 में नया रिकॉर्ड बनाया है। 2022 के मुकाबले 2023 में 35 लाख ज्यादा यूनिट्स की बिक्री दर्ज हुई। इस तरह से दुनियाभर में इलेक्ट्रिक कार की बिक्री में सालाना आधार पर 35 फीसदी का उछाल देखा गया है। वहीं, साल 2018 के मुकाबले 2023 की बिक्री 6 गुना अदिक है। स्टडी में ये भी दावा किया गया है कि इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री 95 फीसदी चीन, यूरोप और अमेरिका की बिक्री को जोड़कर बनी है। वहीं, इसका मतलब ये है कि एशिया, दक्षिण अमेरिका और बाकी जगहों पर इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री सिर्फ 5 फीसदी है। 
विज्ञापन

2024 की पहली तिमाही में हुई इतनी बिक्री

स्टडी में ये भी बताया गया है कि 2024 की पहली तिमाही में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री वैश्विक स्तर पर अच्छी बनी हुई है। ये 2023 के पहली तिमाही के मुकाबले 25 फीसदी ज्यादा रही। इस दौरान 30 लाख से अधिक यूनिट्स की बिकी दर्ज हुई है। आईईए के मुताबिक, 2024 की पहली तिमाही में 19 लाख से अधिक इलेक्ट्रिक कारों का पंजीकरण चीन में हुआ है। इस तरह से इलेक्ट्रिक कारों के लिए सबसे तेजी से बढ़ता बाजार चीन है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें