फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tesla Robotaxi: आठ अगस्त को पेश होगी टेस्ला रोबोटैक्सी, एलन मस्क ने किया एलान

Sat, 06 Apr 2024 02:00 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tesla Inc. (टेस्ला इंक.) इस साल अपनी लंबे समय से वादा की गई Robotaxi (रोबोटैक्सी) को पेश करने की योजना बना रही है। कंपनी के सीईओ एलन मस्क ने एलान किया है कि टेस्ला की रोबोटैक्सी का अनावरण 8 अगस्त को किया जाएगा।
विज्ञापन
एलन मस्क - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Tesla Inc. (टेस्ला इंक.) इस साल अपनी लंबे समय से वादा की गई Robotaxi (रोबोटैक्सी) को पेश करने की योजना बना रही है। क्योंकि इलेक्ट्रिक कार निर्माता कमजोर बिक्री और सस्ते चीनी ईवी से प्रतिस्पर्धा से जूझ रहा है।
विज्ञापन


कंपनी के सीईओ एलन मस्क ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट किया कि टेस्ला की रोबोटैक्सी का अनावरण 8 अगस्त को किया जाएगा। 

न्यूयॉर्क में पोस्टमार्केट कारोबार में शेयरों में 5.1 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई। टेस्ला का स्टॉक शुक्रवार के बंद होने तक इस साल 34 प्रतिशत गिर चुका है। मस्क द्वारा रोबोटैक्सी के बारे में खबर पोस्ट करने के कुछ ही समय पहले, वह दुनिया के तीसरे सबसे धनी व्यक्ति का खिताब खो बैठे। जो अब मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग के नाम हो गया है।

पूरी तरह से ऑटोनॉमस वाहन, जिसे 2019 में निवेशकों के लिए पेश किया गया था, लंबे समय से टेस्ला के उच्च मूल्यांकन की कुंजी रहा है। हाल के हफ्तों में, टेस्ला ने उपभोक्ताओं के लिए ड्राइवर-सहायता सॉफ्टवेयर के लेटेस्ट वर्जन को लॉन्च किया है जिसे वह FSD, या फुल सेल्फ-ड्राइविंग के रूप में बाजार में बेचता है।

कंपनी ने कहा है कि उसके अगले पीढ़ी के वाहन प्लेटफॉर्म में एक सस्ती कार और एक डेडिकेटेड रोबोटैक्सी दोनों शामिल होंगे। हालांकि कंपनी ने दोनों का टीजर जारी किया है। लेकिन उसने अभी तक दोनों में से किसी के भी प्रोटोटाइप को पेश नहीं किया है। मस्क के शुक्रवार के ट्वीट से पता चलता है कि रोबोटैक्सी को सस्ती कार पर प्राथमिकता दी जा रही है। हालांकि दोनों को एक ही प्लेटफॉर्म पर डिजाइन किया जाएगा।

रॉयटर्स ने शुक्रवार को पहले बताया था कि कार निर्माता ने कम खर्चीले वाहन के लिए अपनी योजनाओं को रद्द कर दिया था। और रोबोटैक्सी को बाजार में उतारने की कोशिश के लिए ज्यादा संसाधनों को लगा रहा है। मस्क ने बगैर किसी स्पष्टीकरण के यह कहते हुए जवाब दिया कि "रॉयटर्स झूठ बोल रहा है।"

टेस्ला ने पहली तिमाही में जितने वाहन डिलीवर किए उससे 46,561 ज्यादा वाहनों का उत्पादन भी किया। जिसने उसे कीमतों में कटौती करने के लिए मजबूर कर दिया। अमेरिकी उपभोक्ता हाइब्रिड मॉडल के पक्ष में ज्यादा महंगे ईवी से दूर हो रहे हैं। जिससे कई निर्माताओं को अपने वाहनों को इलेक्ट्रिक करने के लिए फिर से सोचना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मस्क द्वारा आकर्षक उत्पादों का एलान हमेशा पारंपरिक विज्ञापन पर खर्च किए बिना, ग्राहकों और निवेशकों के बीच उत्साह पैदा करने की टेस्ला की क्षमता का एक प्रमुख हिस्सा रही हैं। लेकिन यह हमेशा काम नहीं आती हैं। कंपनी ने नवंबर 2019 में भारी धूमधाम के साथ साइबरट्रक को पेश किया। लेकिन उत्पादन में वर्षों की देरी हुई और उस वाहन का उत्पादन धीमा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें