फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EV Sales: दिल्ली में ईवी की बिक्री पर पड़ा असर, 10 प्रतिशत रोड टैक्स छूट हटने के बाद बढ़ीं कीमतें

Fri, 06 Sep 2024 06:00 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत देश के कुछ अन्य हिस्सों की तुलना में ज्यादा होगी। क्योंकि राज्य सरकार ने बिक्री को बढ़ावा देने के अपने प्रयासों के तहत ग्राहकों को लाभ पहुंचाने के लिए ईवी पर रोड टैक्स पर दी जाने वाली छूट हटाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
Tata Punch EV - फोटो : Tata Motors
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत देश के कुछ अन्य हिस्सों की तुलना में ज्यादा होगी। क्योंकि राज्य सरकार ने बिक्री को बढ़ावा देने के अपने प्रयासों के तहत ग्राहकों को लाभ पहुंचाने के लिए ईवी पर रोड टैक्स (सड़क कर) पर दी जाने वाली छूट हटाने का फैसला किया है। राज्य सरकार ने दिल्ली ईवी नीति के हिस्से के रूप में यह लाभ पेश किया था। जिससे यात्री इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में चार पहिया और दो पहिया दोनों के लिए ईवी की लागत में 10 प्रतिशत की कमी आई थी। 31 अगस्त को ईवी नीति समाप्त हो गई, जिससे ईवी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई और राष्ट्रीय राजधानी में बिक्री पर असर पड़ा।
विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टैक्स बेनिफिट्स (कर लाभ) हटाने के बाद ईवी डीलरशिप पर इन्वेंट्री बढ़ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली ईवी नीति समाप्त होने के बाद ईवी की बिक्री प्रभावित हुई है। यह बात ऑटो डीलर्स बॉडी फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के सूत्रों के हवाले से बताया गया है। दिल्ली ईवी नीति बेनिफिट्स की वापसी का मतलब है कि इलेक्ट्रिक वाहन घर ले जाने के लिए 10 प्रतिशत रोड टैक्स देना होगा, जो पहले माफ कर दिया गया था।
 

दिल्ली ईवी नीति 2.0 पाइपलाइन में
दिल्ली ईवी नीति, जिसे पिछले साल 31 दिसंबर को समाप्त होने के बाद दो बार बढ़ाया गया था, 7 अगस्त, 2020 को तीन साल की अवधि के लिए पेश की गई थी। राज्य सरकार ने अभी तक एक नई ईवी नीति को अंतिम रूप नहीं दिया है, जिसकी जल्द ही समाप्त हो चुकी नीति की जगह लेने की उम्मीद है। इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2.0 पर अभी भी चर्चा की जा रही है। जबकि इसे आकार देने से पहले अधिसूचना के लिए अंतिम मसौदा तैयार किया जा रहा है। हालांकि, राज्य सरकार ने अभी तक इस बारे में कोई निश्चित समयसीमा नहीं बताई है कि इसे कब लॉन्च किया जाएगा। 

रिपोर्ट में सूत्रों के अनुसार, डीलर्स बॉडी और अन्य हितधारक राज्य सरकार के अधिकारियों से समाधान मांगने के लिए मुलाकात करने की योजना बना रहे हैं। रिपोर्ट का दावा है कि सितंबर के पहले कुछ दिनों में ईवी की बिक्री में 'काफी' गिरावट आई है। सूत्रों में से एक ने कहा, "राज्य सरकार को ईवी पर रोड टैक्स छूट के विस्तार पर फैसला लेना था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, भले ही लाभ हासिल करने वाले वाहनों की संख्या पर सीमा तक नहीं पहुंची है। अगर मामले का जल्द समाधान नहीं हुआ तो अब तक हासिल हुए फायदों पर पानी फिर जाएगा।" 
विज्ञापन

सबसे ज्यादा ईवी बिक्री वाले शहरों में दिल्ली का दूसरा स्थान
दिल्ली भारत के शहरों में सबसे अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की सूची में दूसरे स्थान पर है। 2023 में, दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों के कुल 8,211 पंजीकरण देखे गए, जबकि बंगलूरू ने 8,690 ईवी बिक्री के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। इस साल जनवरी से मई के बीच, दिल्ली में सिर्फ 4,016 ईवी बिके हैं। क्योंकि सेगमेंट में कुल बिक्री में गिरावट आई है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें