गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर में छत्रपति संभाजीनगर में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था। जिस पर कंपनी ने कहा था कि असल में आग नहीं लगी थी बल्कि एक प्लास्टिक पार्ट से सिर्फ धुआं निकला था।
छत्रपति संभाजीनगर की घटना तब हुई जब इसके कुछ दिनों पहले ही कंपनी के सीईओ राजीव बजाज के प्रतिद्वंद्वी ओला स्कूटरों पर निशाना साधते हुए तंज कसा था कि "ओला तो ओला है, चेतक शोला है।"
यह घटना एक बार फिर ईवी सेफ्टी को लेकर चिंता बढ़ा देती है। हालांकि ईवी में आग लगने के मामले बहुत ज्यादा नहीं होते, लेकिन जब भी होते हैं, तो उनकी तीव्रता काफी ज्यादा होती है। अगर आपके पास भी इलेक्ट्रिक वाहन है, तो इन 5 टिप्स को अपनाकर आप हादसों से काफी हद तक बच सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Fancy Number: फैंसी नंबर प्लेट की दीवानगी! स्कूटर 55 हजार का, लेकिन नंबर प्लेट पर खर्च किए 28 गुना ज्यादा
बैटरी को ओवरचार्जिंग से बचाएं
अधिकतर ईवी में बैटरी को ओवरचार्ज होने से रोकने के लिए सेफ्टी सिस्टम लगे होते हैं, लेकिन फिर भी रोज़ाना बैटरी को 100% तक चार्ज करना सही नहीं है। बेहतर होगा कि आप बैटरी को 20% से 80% तक चार्ज करने की आदत डालें। इससे बैटरी हेल्थ अच्छी रहेगी और आग लगने का रिस्क कम होगा।
यह भी पढ़ें - Luxury Cars: सस्ती होंगी लग्जरी कारें, यूरोपीय यूनियन की महंगी कारों पर भारत दे सकता है टैक्स में राहत!
बार-बार चार्जिंग करने से बचें
बार-बार बैटरी को फुल चार्ज करना बैटरी पर जोर डालता है और उसकी हेल्थ खराब करता है। लगातार चार्जिंग से बैटरी गरम होती है और खराब होने लगती है। कोशिश करें कि सफर खत्म होने के बाद कुछ देर रुककर ही चार्ज करें।
यह भी पढ़ें - World EV Day: म्यूनिख ऑटो शो 2025 में इलेक्ट्रिक कारों की धूम, पेश हुए एक से बढ़कर एक नए ईवी मॉडल
फास्ट चार्जिंग तभी करें जब जरूरी हो
फास्ट चार्जिंग सुविधाजनक होती है, लेकिन बार-बार इस्तेमाल करने से बैटरी की लाइफ कम हो जाती है। जब तक जरूरी न हो, फास्ट चार्जिंग से बचें। घर पर स्लो चार्जिंग को प्राथमिकता दें। इससे बैटरी की लाइफ लंबी होगी और गर्म होने की संभावना भी कम रहेगी।
यह भी पढ़ें - Automobile Industry: अब इंजन नहीं, सॉफ्टवेयर होगा ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की नई ताकत! रिपोर्ट में खुलासा
हमेशा असली चार्जिंग इक्विपमेंट का इस्तेमाल करें
पैसे बचाने के चक्कर में बहुत से लोग लोकल या नकली चार्जर खरीद लेते हैं। यह बैटरी के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। हमेशा ओरिजिनल और जेन्युइन चार्जिंग इक्विपमेंट ही इस्तेमाल करें ताकि आपकी ईवी सुरक्षित रहे।
यह भी पढ़ें - Car Buying: इस दिवाली कार खरीदने की बना रहे हैं योजना? ऑफर्स देखने से पहले ये पांच बातें जरूर जान लें