फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EV Battery: इलेक्ट्रिक कार और स्कूटर की बैटरी खराब होने से पहले देती है यह संकेत, जानें कितना आता है खर्च

Tue, 01 Nov 2022 02:24 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के बाद सबसे बड़ा सवाल होता है कि अगर बैटरी खराब हुई तो कैसे पता चलेगा और उसे ठीक करवाने में कितना खर्च होगा। ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब हम इस खबर में देने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
1 of 8
इलेक्ट्रिक कार की बैटरी - फोटो : सोशल मीडिया

देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में पहली बार ईवी खरीदने वालों के मन में एक सवाल होता है कि अगर बैटरी में परेशानी आई तो वो कैसे डील करेंगे। बैटरी कब खराब होती है और इसे बदलने में कितना खर्च आता है। ऐसी ही कुछ जानकारियां हम इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन

कितनी होती है लाइफ

2 of 8
इलेक्ट्रिक कार की बैटरी - फोटो : सोशल मीडिया
इलेक्ट्रिक वाहनों में आने वाली बैटरी की उम्र काफी ज्यादा होती है। इलेक्ट्रिक कार में आने वाली बैटरी की लाइफ आमतौर पर आठ साल से ज्यादा होती है और दो पहिया वाहनों में बैटरी की उम्र भी पांच से ज्यादा साल तक होती है।

यह भी पढ़ें - Golden Hour Importance: सड़क हादसे के बाद गंभीर रूप से घायलों की गोल्डन ऑवर में करें मदद, बच जाएगी जान
विज्ञापन

कंपनी की ओर से मिलती है कितनी वारंटी

3 of 8
टीवीएस आई-क्यूब - फोटो : tvs motors
भारत में मिलने वाली ज्यादातर इलेक्ट्रिक कारों की बैटरी पर कंपनी की ओर से आठ साल या डेढ़ लाख किलोमीटर की वारंटी दी जाती है। वहीं इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर पर पांच साल और 60 हजार किलोमीटर तक की वारंटी दी जाती है।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप

कैसे मिलेगी बैटरी के खराब होने की जानकारी

4 of 8
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
नया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के बाद बैटरी को चार्ज करने में काफी कम समय लगता है। जैसे-जैसे बैटरी की हेल्थ खराब होती जाती है। वैसे-वैसे चार्जिंग समय में बढ़ोतरी होने लगती है। ऐसे ही नई बैटरी चार्ज होने के बाद जल्दी खत्म नहीं होती। उसकी रेंज भी काफी ज्यादा होती है। लेकिन जब बैटरी खराब होने लगती है तो कम चलाने पर भी बैटरी जल्दी खत्म होने लगती है। इससे वाहन की रेंज भी कम हो जाती है।

यह भी पढ़ें - Car Recall: कंपनियां क्यों करती हैं कारें रिकॉल, क्या होता है मतलब और आपके लिए क्यों है जरूरी
विज्ञापन

मौसम का होता है असर

5 of 8
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
मौसम के कारण भी बैटरी की क्षमता प्रभावित होती है। देश में जिन इलाकों में ज्यादा तापमान होता है और जहां पर शून्य से नीचे तापमान होता है। वहां पर इलेक्ट्रिक वाहनों की क्षमता पर असर हो सकता है।

यह भी पढ़ें - Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें
विज्ञापन

लापरवाही से होती है खराब

6 of 8
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
इलेक्ट्रिक वाहन की बैटरी खराब होने की परेशानी हमारी लापरवाही के कारण होती है। बैटरी को कभी-भी ओवर चार्ज नहीं करना चाहिए। लगभग सभी कंपनियों की ओर से इस बात की जानकारी दी जाती है कि किस वाहन को चार्ज करने में कितना समय लगता है। ऐसे में ओवर चार्ज से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें - Flying Car In India: भारत में कब आएगी फ्लाइंग कार, कितनी सफल होगी और क्या होंगे फायदे-नुकसान जानें सबकुछ
विज्ञापन

सामान्य चार्जर का करें उपयोग

7 of 8
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कोशिश करनी चाहिए कि अपने इलेक्ट्रिक वाहन को सामान्य चार्जर से ही चार्ज करें। ऐसा करने भले ही ज्यादा समय लगे लेकिन इससे बैटरी की ठीक रहती है और लंबे समय तक चलती है। लेकिन अगर आप बैटरी को चार्ज करने के लिए फास्ट चार्जर का उपयोग ज्यादा करते हैं तो इससे भी बैटरी पर विपरीत असर होता है। फास्ट चार्जर से बैटरी चार्ज करने में कम समय भले ही लगता है लेकिन इस प्रक्रिया में बैटरी को ज्यादा करंट की सप्लाई होती है जिससे बैटरी गर्म भी हो सकती है और उसकी लाइफ भी कम होती है।

यह भी पढ़ें - PDI Checking: नई कार की डिलीवरी लेने से पहले शोरूम पर जरूर करें ये काम, नहीं तो बाद में होगी बड़ी परेशानी
विज्ञापन

इस तरह करें चार्ज

8 of 8
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कभी-भी बैटरी को 100 फीसदी खत्म होने के बाद चार्ज नहीं करना चाहिए। कोशिश करनी चाहिए कि जब बैटरी 10 से 15 प्रतिशत तक रह जाए तो ही चार्ज कर लेना बेहतर होता है। अगर हम पूरी बैटरी खत्म करने के बाद चार्ज करते हैं तो इससे बैटरी को नुकसान होता है।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें