आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अरब देश संयुक्त अरब अमीरात के दुबई शहर में अगर आपकी गाड़ी गंदी है और आप उसे सड़क पर लेकर आ गए तो आपको जुर्माना भरना होगा। दुबई के यातायात नियमों के तहत अगर किसी ड्राइवर ने अपनी गंदी और मैली गाड़ी को सड़क पर पार्क कर दी या फिर पार्किंग में खड़ी कर दी तो उसे भारतीय करेंसी के अनुसार लगभग 11 हजार का चालान भरना होगा। यहां पर आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये नियम कोई नया नियम नहीं है, बल्कि इसे दुबई में साल 2019 में लाया गया था।
ये तो आप जानते ही होंगे कि दुबई शहर काफी बिजी शहर हैं। ऐसे में लोग अपनी कार को रोज सही से साफ नहीं कर पाते हैं। ऐसे में जुर्माने से बचने के लिए लोग अपनी कार को साफ करने के लिए कंपनी को दे देते हैं। दुबई में कार धोने के लिए कई स्टार्टअप चल रहे हैं। कार धोने वाली ये कंपनियां 10 मिनट में गाड़ी को साफ कर देती है, साथ ही ये कंपनियां कार धोने में पानी का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करती है। दुबई में इको फ्रेंडली तरीके से गाड़ी को साफ किया जाता है। कंपनियां इस काम के लिए 200 से 350 रुपये तक चार्ज करती है।
दुबई में इस नियम को इसलिए लाया गया, क्योंकि काफी लोग अपनी गाड़ी को सड़क पर पार्क करके कई दिनों की छुट्टियों पर चले जाते हैं। ऐसे में गाड़ी कई दिनों तक खड़ी रहती है और उस पर धूल जम जाती है। बताया जाता है कि ऐसी कंडीशन से शहर की इमेज खराब हो रही थी। इस वजह से दुबई की सरकार ये नियम लेकर आई है।