फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Tips: इन गलतियों के कारण गाड़ी के सस्पेंशन में आ जाती है खराबी, जानें किन तरीकों से रहेगा फिट

Wed, 10 Jan 2024 09:40 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गाड़ी के सस्पेंशन में खराबी आ जाए तो फिर उसे चलाते हुए काफी परेशानी होती है। किन कारणों से ऐसा होता है और किस तरह सस्पेंशन को फिट रखा जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
सड़क की हालत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार के सभी पार्ट्स अगर सही से काम करते हैं, तभी कार को बिना परेशानी चलाया जा सकता है। अगर कार के सस्पेंशन में भी खराबी आ जाती है तो उसे चलाने में काफी परेशानी होती है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किन कारणों से कार के सस्पेंशन में परेशानी हो जाती है।

विज्ञापन


खराब सड़कें हैं कारण
देशभर में सड़कों पर काफी काम किया जा रहा है। लेकिन अभी भी ऐसी कई जगह हैं, जहां पर सड़कों की स्थिति काफी खराब है। ऐसी सड़कों पर कार को चलाने से सस्पेंशन काफी जल्दी खराब हो जाता है। कई मामलों में तो खराब सड़कों के कारण सस्पेंशन टूट भी जाता है। जिससे कार को चलाना मुश्किल हो जाता है।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन


ज्यादा भार से होता है खराब
कार में क्षमता से ज्यादा यात्रियों के सफर करने या फिर कार में क्षमता से ज्यादा सामान रखने के कारण भी सस्पेंशन में खराबी हो जाती है। अगर एक बार सस्पेंशन में खराबी आ जाती है तो फिर सामान्य सड़क पर भी उसे चलाने में समस्या होती है।

यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
विज्ञापन


अचानक ब्रेक से भी होती है खराबी
कार में अचानक काफी तेजी से ब्रेक लगाने के कारण भी सस्पेंशन पर बुरा असर होता है। लंबे समय में इस तरह से ब्रेक लगाने के कारण सस्पेंशन खराब हो जाता है। इस तरह कार चलाते हुए आगे के सस्पेंशन पर काफी जोर पड़ता है और वह जल्दी कमजोर हो जाता है।

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च

न करें यह काम
अगर आप भी अपनी कार के सस्पेंशन को लंबे समय तक चलाना चाहते हैं। तो कई चीजों का ध्यान रखकर ऐसा किया जा सकता है। कार में क्षमता से ज्यादा सामान या यात्री न बिठाएं। इसके अलावा खराब सड़कों की जगह कार को उस रास्ते से लेकर जाएं जहां सड़क की स्थिति सही हो। इसके अलावा अचानक ब्रेक लगाने की खराब आदत को सुधारें और कोशिश करें कि कार की स्पीड को कम करें और फिर ब्रेक लगाएं।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें