फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: दुबई में 280 Kmph की रफ्तार से बाइक चलाने वाला गिरफ्तार, लगा लाखों का जुर्माना

Fri, 27 Oct 2023 05:38 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दुबई पुलिस ने अमीरात में एक हाईवे पर 280 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चलाने के आरोप में एक युवा मोटरबाइक चालक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Dubai Biker Stunt Video Grab - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुबई पुलिस ने अमीरात में एक हाईवे पर 280 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चलाने के आरोप में एक युवा मोटरबाइक चालक को गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया एक्स, (जो पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर पुलिस ने एक चौंकाने वाला वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे आरोपी शख्स लापरवाही से सड़क पर हाई स्पीड से बाइक चला रहा है और स्टंट दिखा रहा है। उस शख्स को फ्रंट व्हील को ऊपर उठाकर बाइक चलाते हुए भी देखा जा सकता है।
विज्ञापन


दुबई पुलिस ने मोटरसाइकिल जब्त कर ली और उसकी रिहाई के लिए Dh50,000 (करीब 11 लाख 33 हजार रुपये) का जुर्माना लगाया है। यह 2023 के डिक्री 30 के प्रावधानों के अनुसार आता है। 
 

इस साल की शुरुआत में, दुबई ने अपने ट्रैफिक कानूनों में संशोधन किया है। जिसके तहत इन परिस्थितियों में मोटर चालकों पर Dh50,000 का जुर्माना लगाया जाता है:
  • पक्की सड़कों पर मनोरंजन के लिए मोटरसाइकिल चलाना
  • वाहन को लापरवाही से या ऐसे तरीके से चलाना जिससे जीवन या संपत्ति को खतरा हो
  • लाल बत्ती पर नहीं रूकना और उसे पार कर जाना
  • नकली, जाली, अस्पष्ट या गैरकानूनी तरीके से इस्तेमाल की गई नंबर प्लेट के साथ वाहन चलाना
  • जानबूझकर पुलिस वाहन से टकराना या जानबूझकर उसे नुकसान पहुंचाना
  • 18 वर्ष से कम उम्र के व्यक्ति द्वारा वाहन चलाना
विज्ञापन

जिन वाहनों को जब्त किया गया है उन्हें इन शर्तों के तहत रिहा किया जा सकता है:
  • ट्रैफिक फाइल के अनुसार वाहन पर देय सभी जुर्माने का भुगतान किया गया हो
  • उल्लंघन का सुधार या उसके कारणों को दूर किया जाए
  • दुबई पुलिस द्वारा निर्धारित कोई अन्य शर्तें 
विज्ञापन

लापरवाही से हाई स्पीड बाइक चलाने का वीडियो देखें - 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें