बरसात के दौरान अक्सर सड़कों पर पानी भर जाता है। ऐसे में कार चलाते वक्त गियरबॉक्स को संभालकर चलाना चाहिए। दरअसल, काफी लोग मेन्युअल कार के गियरबॉक्स का इस्तेमाल करते वक्त अपना हाथ उस पर ही रख लेते हैं। अगर इस आदत को लंबे समय तक किया जाए तो इससे गियरबॉक्स में खराबी आ सकती है।
बारिश में कई वाहन चालक बार-बार ब्रेक का इस्तेमाल करते हैं। इसके पीछे की वजह भी है कि सड़कों पर पानी भरा होता है. जिस वजह से कार को बार-बार रोकना पड़ता है। मगर ऐसा करने से ब्रेक पैडल पर बुरा असर पड़ सकता है। काफी लोग अपना पैर लगातार ब्रेक पैडल पर रखते हैं, इस वजह से ब्रेक प्लेट जल्दी टूट सकती है। अगर आप भी यह गलती करते हैं तो इसे सुधार लें।
अगर आप बारिश के दौरान कार रोकने के लिए क्लच का भी इस्तेमाल करते हैं तो इससे क्लच प्लेट में जल्दी खराबी आ सकती है। ऐसे में बारिश के दौरान ज्यादा बार कार रोकने के लिए क्लच प्लेट का संभालकर इस्तेमाल करें। ऐसा करने से गाड़ी का क्लच लंबे समय तक आसानी से चल जाएगा।
बरसात के दौरान कई वाहन चालक गाड़ी को अक्सर धीमा करते हैं, क्योंकि ट्रैफिक की स्थिति काफी खराब हो जाती है। हालांकि, जब कार ट्रैफिक से निकलती है तो अधिकतर कार चालक गाड़ी की गति बढ़ाने के लि कार के एक्सलेरेटर का इस्तेमाल करते हैं। मगर ऐसा करने से एक्सलेरेटर पर अचानक से दबाव पड़ता है। कई बार ऐसा करने से एक्सलेरेटर की क्षमता भी कमजोर हो जाती है। हालांकि, बारिश में इस बात का ज्यादा ध्यान रखना होता है, नहीं तो परेशानी बढ़ सकती है।