फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care Tips: रात में कार चलाते हुए इस तरह सेट न करें लाइट्स, नहीं तो बढ़ जाएगा हादसे का खतरा

Mon, 05 Feb 2024 10:27 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी रात के समय कार चलाते हुए लाइट्स को एक खास तरह से सेट करते हैं। तो हादसे का खतरा किस तरह बढ़ सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़ी संख्या में लोग रात के समय अपनी कार से सफर करते हैं। लेकिन रात के समय लाइट्स को एक खास मोड पर सेट करने के कारण हादसे का खतरा बढ़ जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किस तरह की सेटिंग के कारण हादसे का खतरा बढ़ जाता है। इसके साथ ही यह भी बता रहे हैं कि रात के समय लाइट्स को किस तरह सेट करना चाहिए।

विज्ञापन


न करें यह सेटिंग
अक्सर लोग रात के समय कार चलाते हुए हेडलाइट्स को हाई बीम पर सेट कर देते हैं। इस तरह की सेटिंग के कारण हादसा होने का खतरा भी बढ़ जाता है। असल में इस मोड पर लाइट को सेट करने से आपको सड़क पर बेहतर लाइट मिलती है। जिससे आपकी विजिबिलिटी तो बेहतर हो जाती है। लेकिन इससे सामने से आने वाले वाहनों को परेशानी होती है।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
विज्ञापन


आंखों पर पड़ती है लाइट
सड़कों पर चलने वाली कारें, बस और ट्रक के ज्यादातर ड्राइवर अपने वाहनों को हाई बीम लाइट पर ही चलाते हैं। हाई बीम लाइटों के कारण सामने से आ रहे वाहनों के ड्राइवर की आंखें चौंधिया जाती हैं। ऐसे में कई बार ड्राइवर अपना कंट्रोल खो देता है और हादसा हो जाता है।
 

यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ

विज्ञापन


होते हैं हादसे
भारत में हर साल कई लाख सड़क हादसे होते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो जाती है और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। इन हादसों का कारण हाई बीम लाइट पर वाहन चलाना होता है।

यह भी पढ़ें - HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा

आंखों को भी नुकसान
कार को रात के समय हाई बीम लाइट के साथ चलाने से सामने से आने वाले वाहनों के ड्राइवर की आंखों को भी बड़ा नुकसान होता है। इसके साथ ही डॉक्टर के मुताबिक 45-50 साल की उम्र के व्यक्ति की आंखों में मोतिया बनना शुरू हो जाता है। ऐसे में अगर व्यक्ति की आंखों में तेज लाइट पड़ेगी तो हादसा होने के चांस बढ़ जाते हैं।

यह भी पढ़ें - Cruise Control: आधुनिक कारों में मिलने वाला यह फीचर न बन जाए खतरा, जानें कब और कैसे करें सही इस्तेमाल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें