फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care Tips: रात में सफर के दौरान ना करें ये चार लापरवाही, सुरक्षा पर हो सकता है बड़ा खतरा

Wed, 08 Nov 2023 12:13 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी अक्सर रात में सफर करते हैं। तो किन बातों का ध्यान रखते हुए सुरक्षित सफर किया जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Night Drive Tips - फोटो : Social
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिन के मुकाबले रात में कार से सफर करना मुश्किल होता है। कई बार लापरवाही के कारण हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि रात में सफर के दौरान किन लापरवाहियों से बचना चाहिए। जिससे आप सुरक्षित तरीके से अपनी मंजिल तक पहुंच पाएं।

विज्ञापन


हाईबीम पर ना चलाएं कार
रात के समय कभी भी कार को हाईबीम लाईट पर कार को नहीं चलाना चाहिए। ऐसा करने के कारण सामने की ओर से आने वाली कार के ड्राइवर की आंखों पर तेज रोशनी जाती है। जिससे सामने से आ रही कार के ड्राइवर को आपका अंदाजा नहीं मिल पाता। जिस कारण हादसा होने का खतरा भी बढ़ता जाता है।

यह भी पढ़ें - HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा
विज्ञापन


खुद करें बचाव
अगर रात के समय आप अपनी कार को लो बीम लाइट पर चलाते हैं। लेकिन सामने की ओर से कई बार हाई बीम लाइट वाले वाहन आते हैं तो कोशिश करनी चाहिए कि आप पहले ही अपनी कार को सुरक्षित साइड पर रखें, ऐसे में दूसरे वाहन को पास करने में परेशानी नहीं होती।

यह भी पढ़ें - Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ
विज्ञापन


केबिन लाइट रखें बंद
जब भी रात के समय कार में सफर करें तो हमेशा केबिन की लाइट्स को बंद रखना चाहिए। केबिन की लाइट जलने के कारण ड्राइवर को कार चलाने में परेशानी होती है। कंपनियों की ओर से भी स्पीडोमीटर की लाइट्स को इस तरह से रखा जाता है जिससे रात के समय ड्राइवर को लाइट के कारण परेशानी ना हो।

यह भी पढ़ें -  Tata Nexon Battery Cost: वारंटी के बाद आपकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी हो जाए खराब, तो जानें कितना होगा खर्च

बनाएं उचित दूरी
दिन के मुकाबले रात में दूसरी कार से सुरक्षित दूरी बनाकर चलना चाहिए। क्योंकि दिन के मुकाबले रात के समय मनुष्य की ओर से प्रतिक्रिया कम हो जाती है। इसके साथ ही रात के समय भी वाहन को कंट्रोल करने के लिए सुरक्षित दूरी के साथ तय स्पीड लिमिट में वाहन को चलाना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें