फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो फेज 4 का परिचालन जनकपुरी पश्चिम से आरके आश्रम कॉरिडोर तक जल्द होगा शुरू

Sat, 03 Aug 2024 10:21 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली मेट्रो फेज 4 के जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम कॉरिडोर के 2.5 किलोमीटर के हिस्से पर मेट्रो सेवा जल्द शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Delhi Metro Train - फोटो : Amar Ujala/Amar Sharma
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली मेट्रो फेज 4 के जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम कॉरिडोर के 2.5 किलोमीटर के हिस्से पर मेट्रो सेवा जल्द शुरू हो जाएगी। इसके लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) को मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) से मंजूरी मिलने का इंतजार है। 
विज्ञापन

सीएमआरएस की हरी झंडी मिलते ही मेट्रो जनकपुरी पश्चिम से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन के बीच चलने लगेगी। यह कॉरिडोर फेज 4 के तहत बन रहे 29 किलोमीटर लंबे जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम कॉरिडोर का हिस्सा है।

जनकपुरी पश्चिम और कृष्णा पार्क के बीच 2.5 किलोमीटर लंबा भूमिगत कॉरिडोर बनकर तैयार हो गया है। कृष्णा पार्क एक्सटेंशन इस कॉरिडोर पर बना एक नया स्टेशन है।

मंगलवार को सीएमआरएस ने इस कॉरिडोर और कृष्णा पार्क एक्सटेंशन के सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया। उम्मीद है कि डीएमआरसी को जल्द ही परिचालन की मंजूरी मिल जाएगी।
विज्ञापन

जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम कॉरिडोर मौजूदा मैजेंटा लाइन का हिस्सा है। इसलिए, जनकपुरी पश्चिम और कृष्णा पार्क एक्सटेंशन के बीच मेट्रो सेवा शुरू होने के साथ, नोएडा के बॉटनिकल गार्डन से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन तक सीधे मेट्रो उपलब्ध हो जाएगी। इससे कृष्णा पार्क के आसपास की कॉलोनियों के अलावा विकासपुरी के लोगों को भी फायदा होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें