अब पुरानी गाड़ियों पर नहीं लगेगी समय की पाबंदी
पहले नियमों के मुताबिक, किसी गाड़ी के तय उम्र सीमा (पेट्रोल 15 साल और डीजल 10 साल) पूरी होने के एक साल के अंदर ही एनओसी के लिए आवेदन किया जा सकता था। लेकिन अब सरकार ने यह पाबंदी हटा दी है। इसका मतलब है कि अगर किसी वाहन की उम्र दो साल या उससे ज्यादा पहले पूरी हो चुकी है, तब भी मालिक अब एनओसी के लिए आवेदन कर सकेगा।
यह भी पढ़ें - Car Racing: पहली भारतीय महिला जो फेरारी रेस में उतरेंगी, पुणे की डायना पंडोले रचेंगी इतिहास
यह भी पढ़ें - Auto Searches: जीएसटी में राहत से बढ़ी गाड़ियों की डिमांड, ऑनलाइन सर्च में जबरदस्त उछाल
यह भी पढ़ें - NHAI: एनएचएआई ने टोल कलेक्शन का खर्च 2,062 करोड़ रुपये घटाया, टोल प्लाजा संचालन में बढ़ी दक्षता
डीजल और पेट्रोल दोनों गाड़ियों के मालिकों को फायदा
यह फैसला दिल्ली में चल रही 10 साल पुरानी डीजल गाड़ियों और 15 साल पुरानी पेट्रोल गाड़ियों के मालिकों के लिए खास राहत लेकर आया है। अब वे आसानी से अपने इलाके के आरटीओ (क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय) से एनओसी हासिल कर सकते हैं। और चाहें तो अपनी गाड़ी को किसी दूसरे राज्य में फिर से रजिस्टर करवा सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Car Theft: दिल्ली में बढ़ता कार क्लोनिंग रैकेट- चोरी, नकली कागजात और डिजिटल धोखाधड़ी का नया खेल
यह भी पढ़ें - USD Front Fork Bike: नई बाइक लेने की सोच रहे हैं? ये हैं भारत में पांच सबसे किफायती मोटरसाइकिलें जिनमें मिलते हैं USD फ्रंट फोर्क्स
हजारों वाहन मालिकों को मिलेगी सहूलियत
अधिकारियों का कहना है कि इस कदम से हजारों वाहन मालिकों को राहत मिलेगी, क्योंकि अब पुरानी गाड़ियों के ट्रांसफर या निस्तारण की प्रक्रिया ज्यादा आसान और व्यवस्थित हो जाएगी। साथ ही यह बदलाव पर्यावरण नियमों के तहत गाड़ियों की सही तरीके से हैंडलिंग में भी मदद करेगा।
यह भी पढ़ें - Self Driving Car: बंगलूरू में बना देश का पहला स्वदेशी ड्राइवरलेस कार मॉडल, विप्रो और IISc ने मिलकर किया तैयार देखें वीडियो
यह भी पढ़ें - 2026 Kawasaki Versys-X 300: नई कावासाकी वर्सेस-एक्स 300 एडवेंचर-टूरिंग बाइक भारत में लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और डिटेल्स
यह भी पढ़ें - NHAI: दिल्ली-एनसीआर में हाईवे पर प्रदूषण कम करने के लिए एनएचएआई की बड़ी पहल, अब सख्त निगरानी