फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skoda: स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट की वायरल तस्वीर निकली फर्जी, कंपनी ने बताया एआई-जेनरेटेड

Fri, 14 Nov 2025 07:31 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हाल ही में सोशल मीडिया पर स्कोडा स्लाविया की एक तस्वीर तेजी से वायरल हुई, जिसे देखकर लोग मान बैठे कि यह जल्द आने वाली स्लाविया फेसलिफ्ट का पहला लुक है। लेकिन स्कोडा ने साफ कर दिया है कि यह तस्वीर असली नहीं है।
विज्ञापन
Skoda Slavia Facelift AI Image - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में सोशल मीडिया पर स्कोडा स्लाविया की एक तस्वीर तेजी से वायरल हुई, जिसे देखकर लोग मान बैठे कि यह जल्द आने वाली स्लाविया फेसलिफ्ट का पहला लुक है। लेकिन स्कोडा ने साफ कर दिया है कि यह तस्वीर असली नहीं, बल्कि AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से बनाई गई या एडिटेड इमेज है। ब्रांड ने यह भी स्पष्ट किया कि इसके आधार पर फेसलिफ्ट मॉडल के बारे में कोई भी निष्कर्ष निकालना गलत होगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - KTM Recall: केटीएम ने 125, 250, 390 और 990 ड्यूक को मंगाया वापस, जानें इनमें आई क्या समस्या 

यह भी पढ़ें - Honda Recall: होंडा ने 2025 में बनी सीबी1000 हॉर्नेट एसपी बाइक वापस मंगाई, जानें क्या है वजह 
विज्ञापन

कैसे पकड़ा गया कि तस्वीर फर्जी है
तस्वीर को ध्यान से देखने पर कई डिजाइन गड़बड़ियां दिखीं जो किसी भी असली प्रोडक्शन कार में नहीं होतीं। सबसे पहले, बूट पर लगा स्कोडा बैज बेतरतीब था, जैसा आमतौर पर एआई से बनाई गई तस्वीरों में देखने को मिलता है। 

दूसरा, मौजूदा स्लाविया में दो साफ बॉडी लाइन्स होती हैं। एक डोर हैंडल के बीच से और एक उसके ऊपर, जो फेंडर पर मौजूद स्कोडा बैज से जुड़ती हैं। लेकिन वायरल तस्वीर में सिर्फ एक ही बॉडी लाइन थी और फेंडर पर स्कोडा बैज पूरी तरह गायब था।

तीसरा, फेसलिफ्ट में साधारण तौर पर बंपर, ग्रिल और लाइटिंग एलिमेंट्स बदलते हैं, लेकिन बॉडी लाइन बदलना महंगा होता है। क्योंकि इसके लिए पैनल स्टैंपिंग की प्रक्रिया को बदलना पड़ता है। इसी वजह से यह तस्वीर बिल्कुल अविश्वसनीय साबित हुई।



यह भी पढ़ें - Auto Sales: अक्तूबर 2025 में भारतीय ऑटो सेक्टर ने बनाया नया रिकॉर्ड, लेकिन आधे साल की रफ्तार रही धीमी 

स्लाविया फेसलिफ्ट में क्या-क्या बदलाव हो सकते हैं
आने वाले फेसलिफ्ट मॉडल में बड़े बदलाव नहीं होंगे, लेकिन कुछ एक्सटीरियर अपडेट जरूर मिल सकते हैं। फ्रंट और रियर बंपर में नए डिजाइन, हेडलैंप-टेललैंप में हल्के बदलाव और लाइटिंग के नए एलिमेंट्स शामिल होने की उम्मीद है। इनसे कार को नया रूप मिलेगा, जबकि बेसिक बॉडी स्ट्रक्चर वही रहेगा।

यह भी पढ़ें - Road Tax: गाड़ी खरीदते समय सबसे बड़ी उलझन- कौन सा टैक्स भरें? लाइफटाइम या पांच साल वाला, कौन-सा विकल्प बेहतर?

यह भी पढ़ें - Automobile Industry: 'भारत की ऑटो राजधानी', कैसे यह शहर बन गया देश के ऑटोमोबाइल उद्योग का केंद्र 

इंटीरियर में मिल सकता है अपग्रेड और ज्यादा फीचर
स्कोडा को ग्राहकों से इंटीरियर क्वालिटी को लेकर आलोचना मिली है। इसलिए फेसलिफ्ट में बेहतर प्लास्टिक क्वालिटी, 360° कैमरा, पैनोरामिक सनरूफ, फ्रंट पार्किंग सेंसर और संभवतः ADAS जैसे फीचर्स जुड़ सकते हैं। जिससे यह सेडान और ज्यादा प्रीमियम महसूस होगी।

यह भी पढ़ें - EV: इलेक्ट्रिक वाहन और प्रदूषण, क्या है इसका सच और इससे जुड़ी गलतफहमी, जानें पूरी डिटेल्स
विज्ञापन

इंजन में बदलाव की उम्मीद नहीं
स्लाविया फेसलिफ्ट में मौजूदा इंजन विकल्प ही मिलेंगे-
  • 1.0-लीटर TSI (113 bhp, 172 Nm)
  • 1.5-लीटर TSI (148 bhp, 250 Nm)
दोनों के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड रहेगा।

ऑटोमैटिक विकल्प में 1.0-L: 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर और 1.5-L: 7-स्पीड DSG की सुविधा मिलेगी।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो स्कोडा जल्द ही 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर की जगह नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक ला सकती है, लेकिन इसकी पुष्टि लॉन्च के समय होगी। 

यह भी पढ़ें - Indian Racing League: इंडियन रेसिंग लीग का शेड्यूल बदला, गोवा और नवी मुंबई की स्ट्रीट रेस अब 2026 में 

यह भी पढ़ें - New FASTag Rule 2025: 15 नवंबर से फास्टैग के नए नियम, इन गलतियों से बचें, नहीं तो देना पड़ेगा दोगुना टोल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें