फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KTM Recall: केटीएम ने 125, 250, 390 और 990 ड्यूक को मंगाया वापस, जानें इनमें आई क्या समस्या

Fri, 14 Nov 2025 06:55 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

KTM (केटीएम) ने अपने 2024 मॉडल के 125, 250, 390 और 990 Duke (ड्यूक) मोटरसाइकिलों के लिए स्वैच्छिक रिकॉल जारी किया है।
विज्ञापन
KTM 250 Duke Motorcycle - फोटो : KTM
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

KTM (केटीएम) ने अपने 2024 मॉडल के 125, 250, 390 और 990 Duke (ड्यूक) मोटरसाइकिलों के लिए स्वैच्छिक रिकॉल जारी किया है। कंपनी ने पाया है कि कुछ बाइकों में फ्यूल टैंक कैप की सील में दरारें आ सकती हैं। इससे ईंधन लीक होने का खतरा बढ़ जाता है। इसी वजह से केटीएम इन सभी बाइकों में फ्यूल टैंक कैप सील को फ्री में बदलकर देगी। यह काम सिर्फ अधिकृत केटीएम डीलरशिप पर ही होगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Honda Recall: होंडा ने 2025 में बनी सीबी1000 हॉर्नेट एसपी बाइक वापस मंगाई, जानें क्या है वजह 

यह भी पढ़ें - Auto Sales: अक्तूबर 2025 में भारतीय ऑटो सेक्टर ने बनाया नया रिकॉर्ड, लेकिन आधे साल की रफ्तार रही धीमी 
विज्ञापन

कैसे पता करें कि आपकी बाइक प्रभावित है या नहीं
ग्राहक खुद भी यह जांच सकते हैं कि उनकी बाइक रिकॉल लिस्ट में शामिल है या नहीं। इसके लिए दो तरीके हैं। पहला वे किसी भी केटीएम अधिकृत सर्विस सेंटर पर जाकर जानकारी ले सकते हैं। दूसरा, ग्राहक केटीएम की वेबसाइट पर सर्विस सेक्शन में जाएं और VIN नंबर और डिलीवरी सर्टिफिकेट नंबर डालकर भी यह जानकारी हासिल कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें - Road Tax: गाड़ी खरीदते समय सबसे बड़ी उलझन- कौन सा टैक्स भरें? लाइफटाइम या पांच साल वाला, कौन-सा विकल्प बेहतर?

यह भी पढ़ें - Automobile Industry: 'भारत की ऑटो राजधानी', कैसे यह शहर बन गया देश के ऑटोमोबाइल उद्योग का केंद्र 

कंपनी ने बताई रिकॉल की असल वजह
केटीएम ने बताया कि उनकी क्वालिटी टेस्टिंग के दौरान कुछ टैंक कैप सील्स क्वालिटी स्टैंडर्ड पूरा नहीं कर पा रही थीं। मटीरियल में गड़बड़ी की वजह से सील में छोटे-छोटे क्रैक बनने की संभावना रहती है। इससे टैंक कैप के आसपास फ्यूल लीक हो सकता है। 

कंपनी का कहना है कि सुरक्षा और क्वालिटी बनाए रखने के लिए प्रत्येक प्रभावित बाइक की सील बदलना जरूरी है।

यह भी पढ़ें - EV: इलेक्ट्रिक वाहन और प्रदूषण, क्या है इसका सच और इससे जुड़ी गलतफहमी, जानें पूरी डिटेल्स
विज्ञापन

390 Adventure और Vitpilen 401 भी हुए थे रिकॉल
इस रिकॉल से पहले केटीएम ने 390 Adventure और Husqvarna Vitpilen 401 के लिए भी रिकॉल जारी किया था। उस समय समस्या इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल असेंबली में थी, जो अचानक काम करना बंद कर देती थी।

थ्रॉटल फेल होने से क्या होता था
  • बाइक थ्रॉटल इनपुट लेना बंद कर देती
  • इंजन सिर्फ आइडलिंग पर चलता रहता
  • हाईवे पर या चढ़ाई पर चलाते समय यह बहुत खतरनाक स्थिति बन सकती थी
एक राइडर ने बताया कि उसके साथ भी ऐसा हुआ और थ्रॉटल जवाब देना बंद कर दिया।

केटीएम का Crawl Assist (क्रॉल असिस्ट) फीचर यहां काम आया। यह फीचर बहुत कम स्पीड पर इंजन के रेव अपने-आप बढ़ा देता है ताकि बाइक बंद न हो। यह भारी ट्रैफिक में काफी काम आता है।

यह भी पढ़ें - Indian Racing League: इंडियन रेसिंग लीग का शेड्यूल बदला, गोवा और नवी मुंबई की स्ट्रीट रेस अब 2026 में 

यह भी पढ़ें - New FASTag Rule 2025: 15 नवंबर से फास्टैग के नए नियम, इन गलतियों से बचें, नहीं तो देना पड़ेगा दोगुना टोल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें