Ola Electric Scooter Thrashed with Rod
- फोटो : Social Media
ओला इलेक्ट्रिक अग्रणी इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माताओं में से एक है। हालांकि वे अपने उत्पादों को लेकर विवादों से अछूते नहीं हैं। S1 सीरीज ईवी के लॉन्च के बाद से, कई उपयोगकर्ताओं ने उत्पाद के साथ कई तरह की समस्याओं की जानकारी दी है। इस प्रकरण में यह एक ताजा मामला है। एक ग्राहक का वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपने ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को रॉड से पीटता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर फिर से सामने आया है। हालांकि यह कुछ हफ्ते पुराना है।
जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है, व्यक्ति को जानबूझकर गुस्से में अपने ईवी को नुकसान पहुंचाते हुए देखा जा सकता है। और गुस्से में यह कहते हुए सुना जा सकता है कि निर्माता उन ग्राहकों को नुकसान पहुंचाने का इरादा रखता है जो उसके उत्पादों पर उंगली उठा रहे हैं। यह वीडियो जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें ईवी को स्पष्ट नुकसान दिखाता है क्योंकि उपयोगकर्ता इसके उपकरण पैनल और साइड मिरर को रॉड से मारकर तोड़ देता है।
हालांकि मामले के पीछे के विशेष कारण की पुष्टि नहीं की जा सकी है, लेकिन नाराज ग्राहक का यह भी दावा है कि चलते समय उसका इलेक्ट्रिक स्कूटर अपने आप तेज हो गया, जिससे उसकी सुरक्षा खतरे में पड़ गई।
ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग के कई मामले सामने आए और अन्य तकनीकी खराबी भी रिपोर्ट की गई। इसके अलावा, ऐसे कई उदाहरण भी हैं जहां ग्राहकों ने एक कथित सॉफ्टवेयर बग के कारण सुरक्षा संबंधी समस्याओं की ओर इशारा किया है। जिसके कारण स्कूटर अचानक रिवर्स चलने लगी।
बंगलूरु स्थित ईवी निर्माता भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री में अग्रणी रहा है। क्योंकि यह सेगमेंट हर गुजरते महीने के साथ तेजी से लोकप्रिय होता जा रहा है। इस साल की शुरुआत में FAME-II सब्सिडी में कटौती के कारण अस्थायी मंदी के बावजूद, EV दोपहिया वाहनों की बिक्री में कुछ गिरावट दर्ज की गई है। और मौजूदा त्योहारी सीजन से पहले इसमें उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिली।