आज के समय में कई कारों में क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर को दिया जाता है। अगर गलत जगह पर गलत तरीके से इसका उपयोग किया जाए तो फिर यह फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसका कैसे और कब इस्तेमाल करना चाहिए। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
2020 Honda WR-V Cruise Control
- फोटो : Amar Ujala
माडर्न कारों में लगातार नए फीचर्स को ऑफर किया जा रहा है। नए फीचर्स को कारों में काफी पसंद भी किया जाता है। लेकिन अगर इनका गलत इस्तेमाल किया जाए तो फिर यह फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। ऐसा ही एक फीचर क्रूज कंट्रोल का है। अगर इस फीचर का भी गलत जगह और गलत तरीके से इस्तेमाल किया जाता है तो फिर यह खतरा भी बन सकता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि इस फीचर का कब और किस तरह से सही इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन
क्या काम करता है क्रूज कंट्रोल
2 of 6
क्रूज कंट्रोल
- फोटो : सोशल मीडिया
अगर आपकी कार में यह फीचर नहीं है लेकिन अगर आप ऐसी किसी कार को चलाते हैं जिसमें यह फीचर है तो आपको इस बात की जानकारी नहीं होगी कि इस फीचर को कैसे उपयोग किया जाए। दरअसल, यह फीचर एक्टिवेट करने पर यह कार को ऑटोमैटिकली कंट्रोल करने लगता है। जितनी स्पीड पर चलाने के लिए इसे एक्टिवेट किया जाता है यह उतनी ही स्पीड पर कार को खुद चलाता है जिससे ड्राइवर को कार चलाते समय एक्सीलेटर पैडल दबाने की जरूरत नहीं रह जाती। यह सेट की गई स्पीड में ही कार को लगातार चलाने में सक्षम होता है। इसे एक्टिवेट करने के बाद कार की स्पीड ना तो कम होती है और ना ही ज्यादा हो पाती है।
कार का यही फीचर उसके लिए नुकसानदायक साबित भी हो सकता है। ऐसा तब होता है, जब गलत समय पर इसे एक्टिवेट कर दिया जाता है। अगर इस फीचर को ऐसी जगह पर एक्टिव किया जाए जहां पर पूरी तरह से कंट्रोल का होना जरूरी हो तो यह नुकसान भी कर सकता है।
क्योंकि यह फीचर आपको सुविधा देता है कि इसके जरिए आप ज्यादा समय तक कार को एक ही स्पीड में चला सकते हैं। इसलिए इसका उपयोग खुली सड़कों, हाइवे या ऐसी जगह करना बेहतर होता है जहां पर ट्रैफिक बेहद कम या बिल्कुल नहीं होता। ऐसे में आप इस फीचर को उपयोग करके ड्राइविंग के दौरान थोड़ी थकान कम कर सकते हैं।
क्रूज कंट्रोल का उपयोग करते समय बेफिक्र नहीं होना चाहिए बल्कि हमेशा सावधान रहने पर ही आप किसी दुर्घटना से बच सकते हैं। इसलिए जब भी इस फीचर का उपयोग करें तो अपना ध्यान हमेशा सड़क पर और आस-पास जरूर रखना चाहिए। अगर आस-पास कोई अन्य वाहन आए या फिर किसी तरह की बाधा आए तो ब्रेक लगाकर आप कार को अपने कंट्रोल में ले सकते हैं।