फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CNG Bike: क्या अब सीएनजी से चलेंगी मोटरसाइकिल? जानें किस कंपनी की ओर से की जा रही है बाइक लाने की तैयारी

Wed, 20 Sep 2023 11:42 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पेट्रोल के अलावा अब जल्द ही बाइक्स को सीएनजी पर भी चलाया जा सकेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएनजी से चलने वाली बाइक को जल्द ही पेश किया जा सकता है।

विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देश में जल्द ही सीएनजी से बाइक्स को चलाया जा सकेगा। जानकारी के मुताबिक किस कंपनी की ओर से किस बाइक को सीएनजी तकनीक के साथ पेश किया जा सकता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं। साथ ही यह भी बता रहे हैं कि इस बाइक को कब तक लाया जा सकता है।

विज्ञापन


आएगी सीएनजी बाइक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय बाजार में जल्द ही सीएनजी से चलने वाली बाइक को पेश किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक देश की एक प्रमुख कंपनी की ओर से सीएनजी से चलने वाली बाइक को लाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें
विज्ञापन


किस बाइक में आ सकती है सीएनजी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बजाज की ओर से सीएनजी तकनीक के साथ बाइक को लाया जा सकता है। हालांकि अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि बजाज की ओर से किस बाइक को सबसे पहले सीएनजी तकनीक के साथ लाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Traffic Fine In India: भारत में इन पांच कारणों पर पुलिस नहीं काट सकती किसी का भी चालान, आप भी जानें
विज्ञापन


कैसे मिली जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बजाज ऑटो राजीव बजाज की ओर से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से अनुरोध किया गया है कि सीएनजी वाहनों पर जीएसटी को कम करके 18 फीसदी तक किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने इस बात के संकेत भी दिए हैं कि कंपनी की ओर से 100 सीसी सेगमेंट की किसी बाइक को सीएनजी तकनीक के साथ लाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान

पहले भी दिया संकेत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अप्रैल 2006 के दौरान भी राजीव बजाज की ओर से इस बात की जानकारी दी गई थी कि कंपनी की ओर से नए प्रोडक्ट पर काम किया जा रहा है। यह प्रोडक्ट ड्यूल फ्यूल पर चलाया जा सकेगा। तब भी इस बात के संकेत मिले थे कि कंपनी की ओर से पेट्रोल के साथ ही सीएनजी तकनीक वाली बाइक को लाने की तैयारी हो रही है। लेकिन अभी तक देश में सीएनजी से चलने वाली बाइक को किसी भी कंपनी की ओर से नहीं लाया गया है। लेकिन अब एक बार फिर सीएनजी वाहनों पर जीएसटी कम करने की बात के बाद फिर से इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी की ओर से आने वाले समय में सीएनजी से चलने वाली बाइक को लाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Bike Features: ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती हैं ये छह बेहतरीन बाइक्स, जानें कीमत और अन्य फीचर्स

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें