फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Escorts ने पेश किया देश का पहला इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर कॉन्सेप्ट, जानिए क्या होगा खास

Thu, 07 Sep 2017 01:37 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
Escorts लिमिटेड ने भारत का पहला इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर पेश किया है
विज्ञापन
एग्रीकल्चर और कंस्ट्रक्शन वाहन निर्माता कंपनी Escorts लिमिटेड ने भारत का पहला इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर पेश किया है। इसके साथ ही कंपनी ने दो और ट्रैक्टर्स भी लॉन्च किए हैं। दरअसल कंपनी ने ट्रैक्टर्स की एक नई सीरीज लॉन्च की है जिसे न्यू एस्कॉर्ट ट्रैक्टर सीरीज (NETS) नाम दिया गया है। इस सीरीज में तीन कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर पेश किए गए हैं। ये तीन ट्रैक्टर- इलेक्ट्रिक, हाइड्रोस्टेटिक और रैग्यूलर कॉन्सेप्ट ट्रैक्टर हैं। इनका इस्तेमाल मुख्यतौर पर बगीचों और बाग के लिए किया जा सकेगा।
विज्ञापन


पढ़ें: इस तारीख को लॉन्च हो सकती है Tata Nexon, जानिए कब और कितने पैसों में करें बुकिंग  

भारत में साधारण कॉन्पैक्ट ट्रैक्टर की सेल 2018 की पहली तिमाही में की जाएगी, जबकि हाइड्रोस्टेटिक ट्रैक्टर को दूसरी तिमाही में बेचा जाएगा। इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर को फिलहाल विकसित किया जा रहा है। करीब एक या डेढ़ साल में इसे तैयार कर लिया जाएगा। इन ट्रैक्टर्स के लिए कंपनी ने 20-30 करोड़ रुपए का निवेश किया है। इन ट्रैक्टर्स की बिक्री भारत के साथ विदेशी बाजार में भी की जाएगी। इंजन की बात करें तो इनमें 22 bhp से 30 bhp पावर आउटपुट की क्षमता है। इनके जरिए कई तरह के काम किए जा सकेंगे। ट्रैक्टर्स के चारों पहियों में ब्रेक दिए गए हैं। आम तौर पर ट्रैक्टर्स के पिछले पहियों में ही ब्रेक दिए जाते हैं। 

लॉन्‍च के मौके पर कंपनी के एमडी नि‍खि‍ल नंदा ने कहा कि‍ कंपनी इलेक्‍ट्रि‍क कॉन्‍सेप्‍ट को लॉन्‍च करने में गर्व महसूस कर रही है। आज हो उत्‍पाद हमने पेश कि‍ए हैं वह वर्तमान के प्रगति‍शील कि‍सानों की मांग और उनकी स्‍थि‍ति‍ के मुताबि‍क, हमारे तकनीक एवं गुणात्‍मक वि‍कास की झलक दि‍खाते हैं। यह हमारी बेहतरीन इंजीनि‍यरिंग का नमूना है। न्‍यू एस्‍कॉर्ट ट्रैक्‍टर सीरीज एक नए कि‍स्‍म का यूजर एक्‍सपीरि‍एंस और कंफर्ट देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें