मारुति, ह्यूंदै, टाटा और टोयोटा की ओर से कुछ प्रीमियम गाड़ियों में सीएनजी को ऑफर किया जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि इन कंपनियों की ओर से किस कीमत पर किस गाड़ी को सीएनजी के साथ ऑफर किया जाता है।
विज्ञापन
2 of 11
Hyundai Exter
- फोटो : Hyundai
ह्यूंदै एक्सटर
ह्यूंदै की ओर से हाल में लॉन्च की गई माइक्रो एसयूवी एक्सटर में सीएनजी को ऑफर किया जाता है। एसयूवी के दो वैरिएंट एस और एसएक्स में सीएनजी को दिया जाता है। सीएनजी के साथ एक्सटर की कीमत की शुरूआत 8.97 लाख रुपये से हो जाती है।
मारुति बलेनो
मारुति की नेक्सा डीलरशिप के जरिए ऑफर की जाने वाली बलेनो में भी सीएनजी को दिया जाता है। इस प्रीमियम हैचबैक में सात इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इस कार की एक्स शोरुम कीमत 9.28 लाख रुपये है।
मारुति फ्रॉन्क्स
बलेनो की तरह ही फ्रॉन्क्स को भी सीएनजी के साथ मारुति की ओर से ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी में भी सीएनजी को दिया जाता है। इसके साथ ही इसमें सात इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, हिल होल्ड, ईएसपी जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। इसकी एक्स शोरुम कीमत 9.28 लाख रुपये है।
टोयोटा ग्लैंजा
टोयोटा की ओर से प्रीमियम हैचबैक ग्लैंजा को भी सीएनजी के साथ लाया जाता है। बलेनो की तरह ही ग्लैंजा में भी कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जाता है। इसके दो वैरिएंट्स में सीएनजी को ऑफर किया जाता है। इस प्रीमियम हैचबैक को सीएनजी के साथ 9.63 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत पर खरीदा जा सकता है।
टाटा पंच
टाटा की ओर से हाल में ही पंच को सीएनजी के साथ लॉन्च किया गया है। सीएनजी पंच में सनरूफ, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, 16 इंच के अलॉय व्हील्स जैसे कई फीचर्स दिए जाते हैं। इसकी एक्स शोरुम कीमत की शुरूआत 7.10 लाख रुपये से हो जाती है और इसके टॉप वैरिएंट को 9.68 लाख रुपये है।
टाटा अल्ट्रोज
टाटा की ओर से प्रीमियम हैचबैक के तौर पर अल्ट्रोज को ऑफर किया जाता है। इस हैचबैक में भी सीएनजी को दिया जाता है। इसके साथ ही इसमें सनरूफ, अलॉय व्हील्स, सात इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटो एसी जैसे कई फीचर भी मिलते हैं। इसके एक्सजेड प्लस ओएस वैरिएंट को 10.55 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है।
मारुति ब्रेजा
मारुति की ओर से काम्पैक्ट एसयूवी के तौर पर ब्रेजा को ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी में भी कंपनी की ओर से सीएनजी का विकल्प दिया जाता है। इसमें भी सात इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, सनरूफ, क्रूज कंट्रोल, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल जैसे कुछ फीचर्स मिलते हैं। इसकी कीमत 11.99 लाख रुपये है।
मारुति एक्सएल6
मारुति एक्सएल6 को लग्जरी एमपीवी के तौर पर ऑफर करती है। इसमें भी सीएनजी को दिया जाता है। छह सीटों वाली इस एमपीवी को 11.83 लाख रुपये से 12.51 लाख रुपये के बीच सीएनजी के विकल्प के साथ खरीदा जा सकता है।
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022
- फोटो : Maruti Suzuki
मारुति ग्रैंड विटारा
मारुति ग्रैंड विटारा मिड साइज एसयूवी के तौर पर भारतीय बाजार में ऑफर की जाती है। इस एसयूवी को भी कंपनी की ओर से सीएनजी के साथ लाया जाता है। इसमें नौ इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, हिल होल्ड असिस्ट, क्रूज कंट्रोल, छह एयरबैग जैसे कुछ फीचर्स के साथ लाया जाता है। इसकी कीमत 14.68 लाख रुपये है।
टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइरायडर
- फोटो : Toyota India
टोयोटा अर्बन क्रूजर हाईराइडर
टोयोटा की ओर से अर्बन क्रूजर हाईराइडर को भी सीएनजी के साथ लाया जाता है। इसमें भी मारुति ग्रैंड विटारा की तरह ही बेहतरीन फीचर्स के साथ लाया जाता है। यह देश में सबसे प्रीमियम सीएनजी एसयूवी में से एक है। इसकी कीमत 15.44 लाख रुपये है।