Kawasaki (कावासाकी) ने भारत में अपडेटेड Ninja 650 (निंजा 650) को 7.16 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। जिससे यह पुराने मॉडल से थोड़ा महंगा हो गया है, जिसकी कीमत 7.12 लाख रुपये थी। दोनों कीमतें एक्स-शोरूम हैं। मिड-डिस्प्लेसमेंट स्पोर्ट्स बाइक का लेटेस्ट मॉडल अब OBD2 अनुपालन के साथ लेटेस्ट उत्सर्जन मानकों के अनुरूप है।
विज्ञापन
2 of 5
2024 Kawasaki Ninja 650
- फोटो : Kawasaki
लुक और डिजाइन
2024 Kawasaki Ninja 650 (2024 कावासाकी निंजा 650) के लुक और डिजाइन में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह अपने पुराने मॉडल के जैसी ही दिखती है। इसमें फुली-फेयर्ड स्टाइलिंग, सामने ट्विन-पॉड एलईडी हेडलैंप, फ्रंट एप्रन के ऊपर एक विंडशील्ड, फ्लोटिंग टेल सेक्शन के साथ एक स्टेप-अप सीट और एक अंडरबेली एग्जॉस्ट शामिल है। इसे कावासाकी रेसिंग टीम ग्राफिक्स के साथ सिंगल लाइम ग्रीन पेंट स्कीम में पेश किया जाना जारी है।
विज्ञापन
3 of 5
2024 Kawasaki Ninja 650
- फोटो : Kawasaki
फीचर्स
कावासाकी निंजा 650 कलर टीएफटी इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले, एलईडी हेडलाइट्स और टेललाइट्स, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और कावासाकी के राइडोलॉजी एप्लिकेशन के जरिए स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स से लैस है।
4 of 5
2024 Kawasaki Ninja 650
- फोटो : Kawasaki
इंजन पावर
निंजा 650 को पावर देने वाला वही 649cc, लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन है जो अब E20 के अनुरूप है। यह इंजन 8,000 rpm पर 67.3 bhp का पावर और 6,700 rpm पर 64 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। चेन ड्राइव के जरिए 6-स्पीड ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है।
ब्रेकिंग और सस्पेंशन
निंजा 650 में एक ट्रेलिस फ्रेम मिलता है, जिसमें 41 मिमी टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और पीछे एक मोनो-शॉक सस्पेंशन है। ब्रेकिंग के लिए डुअल चैनल एबीएस के साथ दोनों तरफ डिस्क ब्रेक दिया जाता है। बाइक 17-इंच के अलॉय व्हील्स पर चलती है जिसमें 120/70-सेक्शन फ्रंट और 160/60-सेक्शन रियर ट्यूबलेस टायर लगे हैं।