फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र

Thu, 13 Oct 2022 07:06 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कार में क्लच का उपयोग सही तरीके से करना काफी अहम होता है। ऐसा ना करने पर कार में परेशानी भी आ सकती है जिससे आपका मोटा खर्चा भी हो सकता है। इस खबर में क्लच की उम्र बढ़ाने के पांच तरीके बताए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
1 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
इस खबर में आज हम बात कर रहे हैं कार के सबसे जरूरी पार्ट की। इसके बिना कार कभी चल नहीं पाएगी। अगर अभी भी आपको समझ नहीं आया तो हम बता ही देते हैं। हम इस खबर में कार के क्लच की बात कर रहे हैं। आखिर क्यों ये कार को चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और किस तरह से इसकी उम्र को बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

क्यों महत्वपूर्ण होता है क्लच

2 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कार में क्लच की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है। इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि अगर आपकी कार का क्लच सही से काम ना करे तो आप कार को चला ही नहीं पाएंगे। क्लच का काम इंजन से मिल रही पावर को कट करना होता है। अगर क्लच सही तरीके से काम नहीं करेगा तो इंजन से मिल रही पावर को कट करना मुश्किल हो जाएगा और कार को चलाना या चलती कार को रोकने में काफी परेशानी होगी। कार चलाते समय क्लच का ज्यादा उपयोग एवरेज को तो कम करता ही है साथ ही इंजन को नुकसान भी पहुंचाता है।
विज्ञापन

क्लच दबाकर कार ना चलाएं

3 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कई लोगों को आदत होती है कि वो कार चलाते समय अपना उल्टा पैर क्लच पैडल पर रखते हैं। ऐसे लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती कि इस तरह कार चलाने से उनकी कार में नुकसान होता है। लंबी अवधि तक इस तरह कार चलाने से मोटा खर्चा हो सकता है। इस तरह की आदत एक बुरी आदत होती है क्योंकि इस तरह से कार चलाने पर प्रेशर प्लेट्स सिकुड़ने लगती हैं। इसलिए जब आप क्लच का उपयोग नहीं कर रहे हों, तो सुनिश्चित करें कि आप उस पर अपना पैर ना रखें। क्लच पैडल को या तो पूरी तरह से दबाया जाना चाहिए या पूरी तरह से अछूता होना चाहिए।

यह भी पढ़ें - Car Batttery Tips: कार बैटरी की लाइफ बढ़ाना है बेहद आसान, इन पांच बातों का हमेशा रखें ध्यान

बिना क्लच दबाएं भी लग सकते हैं ब्रेक

4 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ लोगों को इस बात की जानकारी ही नहीं होती कि बिना क्लच दबाए भी ब्रेक लगाए जा सकते हैं। जब लोग ब्रेक लगाते समय ब्रेक और क्लच पैडल को एक साथ दबाते हैं। ब्रेकिंग के समय अपने क्लच को ऑपरेट करने का तरीका यह है कि जब भी आपको ब्रेक लगाने हों तो बिना क्लच दबाएं ही ब्रेक का इस्तेमाल करना शुरू करें और जब जरूरी हो जाए तो क्लच दबाकर गियर बदल लें। स्पीड कम होने पर कार को न्यूट्रल भी किया जा सकता है जिसके बाद बिना क्लच का ज्यादा उपयोग किए कार को आसानी से रोका जा सकता है।

यह भी पढ़ें - PDI Checking: नई कार की डिलीवरी लेने से पहले शोरूम पर जरूर करें ये काम, नहीं तो बाद में होगी बड़ी परेशानी
विज्ञापन

रेड लाइट पर करें ये काम

5 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
क्लच की उम्र बढ़ाने के लिए एक बहुत आसान तरीका है। हम जब भी रेड लाइट पर रूकते हैं तो ज्यादातर लोग कार को गियर में रखकर क्लच को दबाए रखते हैं। लाइट के ग्रीन होने का इंतजार करते हुए क्लच को पांच सेकेंड के लिए भी दबाए रखने से क्लच कमजोर होता है। इसलिए जब भी आप रेड लाइट पर कार को रोकते हैं तो कभी भी कार को गियर में ना रखें और न्यूट्रल कर दें। ऐसा करने पर क्लच की उम्र तो बढ़ेगी ही साथ ही आपके पैर को भी आराम मिलेगा।

यह भी पढ़ें - Car Safety: पटाखों की चिंगारी से आपकी दीवाली ना हो जाए बे'कार', ऐसे पांच तरीकों से रखें कार को सुरक्षित
विज्ञापन

पहाड़ों पर क्लच का इस तरह करें उपयोग

6 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
अक्सर लोग पहाड़ों पर कार चलाते समय ब्रेक लगाने के बजाय क्लच और एक्सेलरेटर का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा करने पर क्लच काफी तेजी से गर्म होने लगता है। ऊंचाई पर कभी भी क्लच और एक्सेलरेटर का एक साथ ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर क्लच की उम्र भी कम होती है और जल्दी खराब होने का खतरा भी होता है।

यह भी पढ़ें - Bike Average: जानना चाहते हैं कि आपकी बाइक से क्या एवरेज मिलती है, चुटकियों में ऐसे लगाएं पता
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरी होने पर ही करें क्लच का उपयोग

7 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
हम समझते हैं कि भीड़-भाड़ वाले शहरों में रहते हुए क्लच का उपयोग करना बहुत जरूरी है। हम आपको क्लच का उपयोग पूरी तरह से बंद करने के लिए नहीं कह रहे। बल्कि आपको इसे अधिक समझदारी से उपयोग करने के बारे में बताने के लिए कह रहे हैं। हमेशा क्लच का उपयोग समझदारी से करें और जरूरत के समय ही उपयोग करें। ऐसा करके आप बिना कोई अतिरिक्त खर्चा किए आसानी से क्लच की उम्र को बढ़ा सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Festival Season: फेस्टिव सीजन में 10 लाख रुपये के बजट में खरीदनी है नई हैचबैक, कौन सी होगी बेस्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें