फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Citroen C3 Price Hike: सिट्रॉएन एक जुलाई से बढ़ाने जा रही इस कार की कीमत, जानें कितनी होगी महंगी

Mon, 12 Jun 2023 09:30 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सिट्रॉएन की ओर से पेश की जाने वाली हैचबैक सी3 की कीमतों में फिर बढ़ोतरी होगी। कंपनी इस कार की कीमत में कब और कितनी बढ़ोतरी करने वाली है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
For Reference Only - फोटो : citroen india

फ्रांस की कार निर्माता सिट्रॉएन की ओर से भारतीय बाजार में पेश की जाने वाली हैचबैक कार की कीमतों में बढ़ोतरी की जानकारी दी गई है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से किस कार की कीमत में कितनी बढ़ोतरी करने का एलान किया गया है।

विज्ञापन

2 of 6
For Reference Only - फोटो : citroen india
महंगी होगी कार
सिट्रॉएन की ओर से एलान किया गया है कि भारतीय बाजार में पेश की जाने वाली हैचबैक कार सी3 की कीमतों में जल्द बढ़ोतरी की जाएगी। जानकारी के मुताबिक कंपनी एक जुलाई से हैचबैक कार की कीमतों में बढ़ोतरी कर देगी।

यह भी पढ़ें -Electric Car And Bike: बिना खरीदे करें इलेक्ट्रिक कार और बाइक की सवारी, यह कंपनी दे रही शानदार ऑफर
विज्ञापन

3 of 6
For Reference Only - फोटो : citroen india
कितनी होगी बढ़ोतरी
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कार की कीमत में 17500 रुपये की बढ़ोतरी कर दी जाएगी। खास बात यह है कि कंपनी की ओर से इस हैचबैक कार की कीमत में तीसरी बार बढ़ोतरी की जा रही है। इससे पहले भी जनवरी और मार्च में इसकी कीमत में बढ़ोतरी की गई थी।

यह भी पढ़ें - Air Pollution: बढ़ते प्रदूषण के बीच कैसे चलाएं कार, अपनाएं ये तीन टिप्स नहीं होगी परेशानी

4 of 6
Citroen C3 SUV - फोटो : Citroen
कैसे हैं फीचर्स
सिट्रॉएन की कार में कंपनी कई फीचर्स को ऑफर करती है। इनमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मैनुअल एसी, 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, माई सिट्रॉन एप में 35 कनेक्टिड फीचर्स के साथ ही कई तरह की कस्टमाइजेशन को ऑफर किया जाता है। इसके अलावा इस कार में 315 लीटर का बूट स्पेस भी मिलता है।

यह भी पढ़ें -  Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
विज्ञापन

5 of 6
Citroen C3 SUV - फोटो : Citroen
कितनी है सुरक्षित
सिट्रॉएन की हैचबैक कार सी3 में सुरक्षा के लिए कई फीचर्स को ऑफर किया जाता है। इनमें ड्यूल एयरबैग्स, एबीएस, ईबीडी, फॉग लैंप, इंजन इमोबिलाइजर, हाई स्पीड अलर्ट सिस्टम, स्पीड सेंसिटिव ऑटो डोर लॉक जैसे फीचर्स शामिल हैं।

यह भी पढ़ें -  Tata Nexon Battery Cost: वारंटी के बाद आपकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी हो जाए खराब, तो जानें कितना होगा खर्च
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Citroen C3 SUV - फोटो : Citroen
कितना दमदार इंजन
कंपनी की ओर से सी3 हैचबैक कार में 1.2 लीटर का नेचुरल एस्पिरेटिड और टर्बो इंजन का विकल्प दिया जाता है। नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन से कार को 81 बीएचपी और 115 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। वहीं टर्बो इंजन से कार को 109 बीएचपी के साथ 190 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। कार में पांच स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का उपयोग किया जाता है।

यह भी पढ़ें- Toyota Vs Maruti: टोयोटा ग्लैंजा और मारुति बलेनो में कौन सी सीएनजी हैचबैक है बेहतर, जानें फीचर्स से लेकर कीमत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें