36 लेन वाला टोल बना 'समंदर'
वुजहुआंग टोल स्टेशन, जो कि 36 लेनों वाला है, वहां का नजारा किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था। चारों तरफ लाल ब्रेक लाइट्स चमक रही थीं और गाड़ियां कछुए की चाल से आगे बढ़ रही थीं। ड्रोन फुटेज में ऊपर से देखा गया कि सैकड़ों कारें कई लेनों में फैलकर फिर टोल गेट पर केवल चार लेनों में सिमट रही थीं, जिससे बॉटलनेक की स्थिति बन गई। अधिकारियों का अनुमान था कि उस दिन करीब 1.2 लाख वाहन इस टोल से गुजरेंगे।
यह भी पढ़ें - Bike Road Trip: सुहावना मौसम और खुली सड़कें बुला रही हैं! बाइक रोड ट्रिप के लिए गाड़ी की ऐसे करें तैयारी
रिकॉर्ड तोड़ छुट्टियां, 888 मिलियन यात्राएं
इस साल चीन का नेशनल डे हॉलिडे मिड-ऑटम फेस्टिवल के साथ पड़ा, जिसके चलते लोगों को 1 से 8 अक्तूबर तक की आठ दिन की छुट्टी मिली। चीन के संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय के मुताबिक, इस दौरान रिकॉर्ड 888 मिलियन ट्रिप्स हुईं, जो पिछले साल के 765 मिलियन से कहीं ज्यादा थीं।
यह भी पढ़ें - CAFE 3: अब और सख्त होंगे फ्यूल एफिशिएंसी नियम, ह्यूंदै-महिंद्रा ने कड़े ईंधन दक्षता मानदंडों के लिए कसी कमर
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखकर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, "जब 32 लेन को 6 में मिलाओगे तो यही होगा।" दूसरे ने कहा, "अराजकता भी खूबसूरत लगती है जब आप उसमें फंसे नहीं होते।"
तीसरे यूजर ने लिखा, "सबको कार चलाने दो मत, पब्लिक ट्रांसपोर्ट बेहतर बनाओ और ट्रैफिक पर नियंत्रण रखो।" एक मजेदार कमेंट में किसी ने लिखा, "इसलिए कार में हमेशा एक खाली बैग, कप और स्नैक्स जरूर रखो।"
वहीं किसी ने हंसी में लिखा, "यह तो गुरुग्राम का आम दिन लगता है।"
यह भी पढ़ें - 7-Seater Diesel SUV: भारत की सबसे किफायती 7-सीटर डीजल एसयूवी कारें, जो बड़े परिवार के लिए हैं मुफीद
पहले भी लग चुका है 'ऐतिहासिक जाम'
यह पहली बार नहीं है जब चीन में ऐसा जाम लगा हो। साल 2010 में बीजिंग-तिब्बत एक्सप्रेसवे पर करीब 100 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लगा था, जो 12 दिनों तक चला। तब कुछ ट्रक बीच रास्ते में खराब हो गए थे, जिससे हाईवे एक अस्थायी पार्किंग में बदल गया था।
इस बार का जाम भले ही एक दिन में खत्म हो गया, लेकिन इसने फिर साबित कर दिया कि दुनिया की सबसे बड़ी सड़कें भी तब बेबस हो जाती हैं जब लाखों लोग एक साथ निकल पड़ें।
यह भी पढ़ें - Kia Carens Clavis: किआ कैरेंस कलैविस एमपीवी का नया 6-सीटर वैरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
यह भी पढ़ें - EV Car Sales: सितंबर 2025 में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री दोगुनी, देश में ईवी की मांग बढ़ी, फाडा की रिपोर्ट