चीन की कंपनी BYD दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माताओं में से एक बनकर उभरी है। और अब टेस्ला के साथ टॉप पोजनिशन के लिए प्रतिस्पर्धा कर रही है। लेकिन जहां टेस्ला की वैश्विक मौजूदगी है और अमेरिका उसके लिए एक महत्वपूर्ण घरेलू आधार है। वहीं BYD की फिलहाल दुनिया के दूसरे सबसे बड़े वाहन बाजार में एंट्री करने की कोई योजना नहीं है।
हालांकि BYD वैश्विक विस्तार के रास्ते पर है, फिर भी चीन ही वह जगह है जहां वह अभी भी अपने ज्यादातर उत्पाद बेचती है। चीन निर्माताओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दुनिया का सबसे बड़ा वाहन बाजार होने के साथ-साथ सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बाजार भी है। टेस्ला ने 2019 में शंघाई में अपना पहला गैर-अमेरिकी कारखाना स्थापित किया था। और वैश्विक और स्थानीय प्रतिद्वंद्वियों की एक लंबी सूची के बावजूद यहां मजबूत प्रदर्शन करता है। लेकिन BYD टेस्ला के घरेलू बाजार अमेरिका पर आक्रमण नहीं करना चाहता। एक ऐसे बाजार जिसे उसने 'खरीदारों के लिए भ्रामक' बताया है।
BYD अमेरिका की कार्यकारी उपाध्यक्ष और सीईओ, स्टेला ली ने हाल ही में मेक्सिको में एक प्लांट की पुष्टि की। लेकिन जब उनसे अमेरिका में एंट्री करने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने साफ तौर पर ऐसे किसी भी अफवाह का खंडन किया जो BYD से जुड़ी थी। वह एक इंटरव्यू में याहू फाइनेंस से बात कर रही थीं। रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने यह कहा कि, "मेक्सिकन प्लांट मुख्य रूप से मेक्सिकी बाजार को सपोर्ट करेगा। हम अमेरिका आने की योजना नहीं बना रहे हैं। अमेरिका एक दिलचस्प बाजार है लेकिन ईवी के बारे में बात करने पर बहुत जटिल है। सब कुछ जटिल है। राजनीति इसे जटिल बनाती है और खरीदारों के लिए भ्रामक है। उन्हें नहीं पता कि क्या चुनना है।"
ली ने अमेरिकी मुद्रास्फीति न्यूनीकरण अधिनियम की भी आलोचना की थी। जो मोटे तौर पर ईवी की कीमतों को सब्सिडी देने का प्रयास करता है यदि उक्त मॉडल का निर्माण अमेरिका में होता है। यह घरेलू निवेश को बढ़ावा देने के लिए है और ली का तर्क है कि यह ईवी बाजार के विकास के लिए हानिकारक है। वह अपने तर्क का समर्थन इस तथ्य से करती हैं कि चीन में कुल वाहन बाजार में ईवी का हिस्सा 35 प्रतिशत है, जबकि अमेरिका में यह संख्या अभी भी 5 प्रतिशत से कम है।