फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chery Arrizo 8: भारत में पेटेंट हुई चेरी एरिजो 8, क्या सड़कों पर जल्द दिखेगी ये चीनी हाइब्रिड सेडान?

Thu, 23 Oct 2025 09:56 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत का पैसेंजर व्हीकल मार्केट पहले से ही घरेलू और विदेशी ऑटोमोबाइल कंपनियों से भरा हुआ है, लेकिन अब जल्द ही एक और नाम इसमें जुड़ने वाला है- Chery Automobile (चेरी ऑटोमोबाइल)।
विज्ञापन
Chery Arrizo 8 - फोटो : Chery
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत का पैसेंजर व्हीकल मार्केट पहले से ही घरेलू और विदेशी ऑटोमोबाइल कंपनियों से भरा हुआ है, लेकिन अब जल्द ही एक और नाम इसमें जुड़ने वाला है। चीन की चौथी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Chery Automobile (चेरी ऑटोमोबाइल) ने अपनी Arrizo 8 sedan (एरिजो 8 सेडान) का पेटेंट भारत में फाइल किया है। इससे साफ संकेत मिलते हैं कि यह कार जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकती है।
विज्ञापन


गौर करने वाली बात यह है कि यह Chery की दूसरी कार है जो भारत में पेटेंट हुई है। इससे पहले कंपनी की Tiggo 8 SUV का नाम भी दर्ज हुआ था।

यह भी पढ़ें - Automatic Car: अगर आप ऑटोमैटिक कार खरीदने जा रहे हैं, तो पहले जान लीजिए इसके फायदे और नुकसान

Chery Arrizo 8: कैसा है लुक और डिजाइन
Chery Arrizo 8 अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो वर्जन में बेची जाती है। एक प्योर पेट्रोल इंजन (ICE) और दूसरा प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV)। यह एक मिड-साइज सेडान है जिसकी लंबाई 4,757 mm, चौड़ाई 1,832 mm, और ऊंचाई 1,471 mm है। 

कार का लुक काफी स्पोर्टी और शार्प है। इसमें शार्प LED हेडलाइट्स, वर्टिकल एयर इनटेक्स, और बड़ी ट्रेपेजॉइडल ग्रिल दी गई है। कुल मिलाकर इसका डिजाइन Hyundai Elantra (ह्यूंदै इलेंट्रा) या Sonata (सोनाटा) जैसी सेडानों की याद दिलाता है।

यह भी पढ़ें - Hero MotoCorp: हीरो मोटोकॉर्प ने ब्रिटेन में रखा कदम, मोटोजीबी के साथ साझेदारी में शुरू करेगी कारोबार

Chery Arrizo 8 - फोटो : Chery
लग्जरी इंटीरियर और एडवांस टेक्नोलॉजी
Arrizo 8 का इंटीरियर बेहद प्रीमियम है। इसमें डुअल-टोन केबिन, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, और पावर्ड ड्राइवर सीट दी गई है। सबसे खास फीचर है इसका 24.6-इंच डुअल-स्क्रीन डिस्प्ले, जिसमें इंफोटेनमेंट और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दोनों शामिल हैं।

इसमें 540-डिग्री व्यू कैमरा सिस्टम दिया गया है, जिससे पार्किंग या तंग जगहों में गाड़ी चलाना आसान होता है। अन्य फीचर्स में 50W वायरलेस चार्जर, 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, और पैनोरामिक सनरूफ शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - Rolls-Royce: रोल्स-रॉयस ने पेश की लिमिटेड एडिशन फैंटम, दुनियाभर में सिर्फ 25 कारें बेची जाएंगी!

सेफ्टी फीचर्स- ज्यादा एयरबैग, एडवांस सिस्टम
सुरक्षा के लिहाज से Chery Arrizo 8 काफी मजबूत है। इसमें 10 एयरबैग स्टैंडर्ड मिलते हैं। साथ ही, ABS, ब्रेक असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), और ब्रेक ओवरराइड सिस्टम जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

इसके अलावा इसमें ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) का पूरा पैकेज है। जिसमें ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट और ब्लाइंड स्पॉट वार्निंग जैसे 18 सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - SUV Cars: 10 लाख रुपये से कम कीमत वाली एसयूवी अब और सस्ती! जीएसटी कटौती के बाद जानें कितनी हो रही बचत

Chery Arrizo 8 - फोटो : Chery
इंजन और परफॉर्मेंस
Chery Arrizo 8 दो इंजन ऑप्शन के साथ आती है। पहला, 1.6-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन जो 194 bhp की पावर और 290 Nm का टॉर्क देता है। इसे 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। दूसरा, 1.5-लीटर PHEV (प्लग-इन हाइब्रिड) इंजन जो 351 bhp की पावर और 515 Nm टॉर्क पैदा करता है। इसकी इलेक्ट्रिक-ओनली रेंज 105 किमी है और यह 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार सिर्फ 7.8 सेकंड में पकड़ लेती है।

यह भी पढ़ें - Electric Vehicle: अगर आपके पास है इलेक्ट्रिक कार, तो सफर पर निकलने से पहले जानें ये जरूरी बातें
विज्ञापन

क्या भारत में होगी लॉन्च?
फिलहाल कंपनी ने आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च की पुष्टि नहीं की है। लेकिन पेटेंट फाइल होना इस बात का संकेत है कि Chery भारतीय मार्केट में एंट्री की तैयारी कर रही है। अगर यह कार भारत में लॉन्च होती है, तो इसका मुकाबला Hyundai Elantra, Toyota Camry और आने वाली BYD Seal sedan जैसी प्रीमियम सेडान कारों से होगा। 

यह भी पढ़ें - Indian Auto Industry: भारतीय ऑटो उद्योग की दुनिया में धमक, रिकॉर्ड डील के साथ ऑटो सेक्टर का शानदार तिमाही प्रदर्शन

यह भी पढ़ें - Porsche Macan GTS Electric : पोर्शे ने लॉन्च की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक मैकन GTS, जानें कीमत, रेंज और फीचर्स

यह भी पढ़ें - Euro NCAP: यूरो एनसीएपी बदलेगा कार सुरक्षा के नियम, टचस्क्रीन वाली गाड़ियों की रेटिंग में होगी कटौती, जानें वजह
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें