फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rolls-Royce: चप्पल पहनकर ली 10 करोड़ रुपये के कार की डिलीवरी, सोशल मीडिया पर हंगामा

Tue, 28 Nov 2023 10:05 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में एक व्यक्ति ने पारंपरिक भारतीय फुटवियर जिन्हें 'चप्पल' कहा जाता है, पहनकर अपनी नई Rolls-Royce Spectre EV (रोल्स-रॉयस स्पेक्टर ईवी) की डिलीवरी ली। जिसके बाद सोशल मीडिया पर काफी हलचल मच गई।
विज्ञापन
Rolls-Royce Spectre EV Delivery - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में एक व्यक्ति ने पारंपरिक भारतीय फुटवियर जिन्हें 'चप्पल' कहा जाता है, पहनकर अपनी नई Rolls-Royce Spectre EV (रोल्स-रॉयस स्पेक्टर ईवी) की डिलीवरी ली। जिसके बाद सोशल मीडिया पर काफी हलचल मच गई। देश में लॉन्च होने से पहले ही इस इलेक्ट्रिक वाहन की डिलीवरी चेन्नई स्थित बिल्डर बाश्याम युवराज को कर दी गई। इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर तेजी से हो रहे वैश्विक बदलाव के साथ, स्पेक्टर ईवी ब्रिटिश लग्जरी कार ब्रांड की पहली फुल-इलेक्ट्रिक कार है।
विज्ञापन


वह वीडियो जिसमें मालिक को चप्पल पहने हुए डीलरशिप से लग्जरी ईवी की डिलीवरी लेते देखा जा सकता है। इस कार की अनुमानित कीमत 10 करोड़ रुपये है। हाल ही में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई यूजर उस व्यक्ति के जमीन से जुड़े रवैये और अपनी संपत्ति को अपनी जड़ों से अलग करने से इनकार करने की सराहना कर रहे हैं। कुछ लोगों ने इसे एक पुरानी कहावत से भी जोड़ा, "किसी पुस्तक को उसके कवर से मत आंकिए।" कुछ यूजर्स ने तो यहां तक कह दिया कि चप्पल महंगे ब्रांड की हैं और कीमत भी काफी ज्यादा है।

कार के बारे में बात करते हुए, दो-दरवाजे वाला कूपे मूल रूप से फैंटम का उत्तराधिकारी है। और यह कंपनी की अन्य गाड़ियों मौजूदा-जेनरेशन फैंटम और कलिनन एसयूवी के समान 'आर्किटेक्चर ऑफ लग्जरी' प्लेटफॉर्म पर आधारित है। यह पूरी तरह से इलेक्ट्रिक पावरट्रेन द्वारा संचालित होता है। जिसमें एक डुअल-मोटर सेटअप होता है जो 577 एचपी और 900 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करता है। अनुमान है कि यह मॉडल एक बार चार्ज करने पर 520 किमी की रेंज देता है। यह सिर्फ 4.5 सेकंड में 0-100 की रफ्तार पकड़ लेती है। जो रोल्स-रॉयस स्पेक्टर जैसे भारी वाहन के लिए काफी प्रभावशाली है।
विज्ञापन


स्पेक्टर ईवी कंपनी की ऑल-इलेक्ट्रिक महत्वाकांक्षाओं के लिए अग्रणी होने के साथ, निर्माता, 2030 तक, सभी आईसीई मॉडल को चरणबद्ध तरीके से बंद कर देगा। और उन्हें अपने ईवी समकक्षों के साथ बदल देगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें