अगर आप भी इस मदर्स डे को यादगार बनाने के लिए अपनी मां को कुछ खास गिफ्ट देना चाहते हैं तो कौन से इलेक्ट्रिक स्कूटर्स गिफ्ट किए जा सकते हैं। आइए जानते हैं।
दुनिया के ज्यादातर देशों में मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। कुछ सालों से इसे काफी उत्साह के साथ मनाया जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर आप भी मदर्स डे पर अपनी मां के लिए यादगार गिफ्ट देना चाहते हैं तो कम कीमत में कौन से इलेक्ट्रिक स्कूटर को बतौर गिफ्ट दिया जा सकता है।
विज्ञापन
बाउंस इनफिनिटी
2 of 6
बाउंस इनफिनिटी ई़1
- फोटो : Bounce Infinity
बाउंस इनफिनिटी इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहद कम कीमत में बाजार में उपलब्ध है। कंपनी के ई1 इलेक्ट्रिक स्कूटर में स्वैपेबल बैटरी का विकल्प भी मिलता है। इसमें 1.9 Kwh की बैटरी मिलती है जिससे स्कूटर को करीब 85 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। बैटरी को फुल चार्ज होने में चार घंटे लगते हैं। इसमें लगी मोटर से 2.01 बीएचपी और 85 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ ही ड्राइविंग के लिए पावर और ईको मोड भी मिलते हैं। इसकी कीमत 64299 रुपये है।
हीरो इलेक्ट्रिक की ओर से ऑप्टिमा सीएक्स को कम बजट में पेश किया जाता है। इसमें 1200 वॉट की मोटर के साथ 30 Ah की बैटरी मिलती है। जिसे चार्ज होने में चार से पांच घंटे का समय लगता है। इसकी कीमत 67190 रुपये है। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रिमोट लॉक, यूएसबी पोर्ट, पोर्टेबल बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं।
ओडिसी रेसर लाइट वी2 इलेक्ट्रिक स्कूटर को भी मदर्स डे पर अपनी मां को गिफ्ट किया जा सकता है। इस स्कूटर को भी तीन से चार घंटे में चार्ज करने के बाद करीब 75 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसमें एलईडी लाइट्स, एंटी थेफ्ट लॉक जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी कीमत 77250 रुपये है।
83900 रुपये की कीमत पर एंपियर का मैग्नस ईएक्स इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदा जा सकता है। इसमें साइड स्टैंड सेंसर चार्जर अपग्रेड, सीबीएस, एलसीडी स्क्रीन, रिवर्स मोड, एंटी थेफ्ट अलार्म जैसे फीचर्स के साथ ही 1.8KW की मोटर मिलती है। इसके साथ ही इसमें 60V-38.25Ah की बैटरी मिलती है, जिससे स्कूटर को 80-100 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।
ओला की ओर से भी एयर इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदा जा सकता है। ओला के एसवन एयर इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 84999 रुपये है। इसमें 2.7 से 4.5 Kw पावर की मोटर मिलती है जिससे 85 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से स्कूटर चलाया जा सकता है। इसमें बैटरी के तीन विकल्प मिलते हैं, जिनसे इसे 85 से 165 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसमें डिजिटल की, नेविगेशन, इंफोटेनमेंट, रिवर्स मोड, ओटीए अपडेट्स, रिमोट बूट अनलॉक जैसे फीचर्स मिलते हैं।