फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care Tips: कई दिनों तक खड़ी रहती है कार, तो होते हैं ये पांच नुकसान, लग सकती है हजारों रुपये की चपत

Sun, 14 May 2023 11:26 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अक्सर लोग कार खरीदने के बाद लंबे समय तक चलाते नहीं हैं। लेकिन ऐसा करना फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है। कार को खड़े रखने से कैसे नुकसान होता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमत, सड़क पर लगातार बढ़ते टैफिक के कारण कई लोग कार खरीदने के बाद अक्सर उसे नहीं चलाते हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर आप भी ऐसा करते हैं तो कार में परेशानी होने के साथ ही आपको भी किस तरह से हजारों रुपये का नुकसान हो सकता है।

Trending Videos
विज्ञापन

बैटरी में खराबी

2 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कार में लगी बैटरी को अगर लंबे समय तक उपयोग में ना लाया जाए तो इससे बैटरी खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। आमतौर ऐसा तब होता है जब कार को लंबे समय तक उपयोग में नहीं लाया जाता। लेकिन लंबे समय बाद जब कार को स्टार्ट किया जाता है तो कई बार बैटरी वीक होने या खराब होने के कारण स्टार्ट करने में परेशानी होती है।

यह भी पढ़ें - Traffic Fine In India: भारत में इन पांच कारणों पर पुलिस नहीं काट सकती किसी का भी चालान, आप भी जानें
विज्ञापन

टायर खराब होने का खतरा

3 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
लंबे समय तक कार का उपयोग ना किए जाने के कारण टायर पर भी खराब असर होता है। कार को सड़क के साथ जोड़ने का काम टायर करते हैं और अगर उन्हें उपयोग में ना लाया जाए तो धीरे-धीरे कार के टायर में से हवा निकल जाती है और कार के टायर खराब होने लगते हैं, जिससे उनकी उम्र कम हो जाती है।

यह भी पढ़ें -  Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?

हीटिंग की परेशानी

4 of 6
कार रेडिएटर - फोटो : सोशल मीडिया
अगर कार का उपयोग लंबे समय तक नहीं किया जाता तो कार के सभी हिस्सों पर धूल मिट्टी जमने लगती है। कार के रेडिएटर पर भी लंबे समय तक खड़े रहने के कारण धूल मिट्टी जमने लगती है जिससे रेडिएटर चोक हो सकता है। एक बार रेडिएटर चोक हो जाए तो फिर कार चलाते समय सही तरह से कूलेंट नहीं जाने के कारण इंजन का तापमान बढ़ सकता है जिससे कार हीट हो सकती है।

यह भी पढ़ें -  Maruti Baleno CNG: बलेनो सीएनजी बिगाड़ेगी इन तीन हैचबैक का खेल, सेडान कारों को भी मिलेगी चुनौती
विज्ञापन

ब्रेक पैड जाम

5 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
रेडिएटर, बैटरी और टायर की तरह ही लंबे समय तक कार को खड़ा रखने से ब्रेक पैड भी जाम हो सकते हैं। जिसके कारण कार चलाने पर ब्रेक लगाने में परेशानी हो सकती है। कई बार लोग कार को खड़ा रखने के बाद हैंड ब्रेक लगा देते हैं जिससे ब्रेक शू मेटल से चिपक जाता है जिससे ब्रेक कमजोर हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Lamboeghini Huracan: लैम्बॉर्गिनी ने पेश की नई सुपरकार हुराकान स्टेराटो, जानें क्या हैं खासियत
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा पर खतरा

6 of 6
demo pic
लंबे समय तक अगर कार घर के बाहर खड़ी रहती है तो वह चोरों के निशाने पर भी आ सकती है। जिससे आपको और आपकी कार दोनों को ही नुकसान हो सकता है।

यह भी पढ़ें - Flex Fuel: महंगे पेट्रोल डीजल की जगह लेगा फ्लेक्स फ्यूल, प्रदूषण पर लगाम लगाने का यह है प्लान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें