कार कभी भी बीच रास्ते में बंद हो सकती है, ऐसे में हर जगह पर मैकेनिक का मिलना भी मुश्किल होता है। ऐसे में अगर आप खुद कुछ सही जानकारी रखते होंगे तो ही कार को फिर से चला पाएंगे। वरना गाड़ी कुछ समय तक वहीं खड़ी रहेगी। इसके लिए कार में एक चीज रखनी होगी। जी हां, कार बंद होने के बाद फिर से सही ढंग से चलाने के लिए जंपर केबल का इस्तेमाल कर सकते हैं। जंपर केबल की मदद से कार को जंप स्टार्ट के जरिए फिर से चलाया जा सकता है।
अगर आपकी कार बीच सड़क पर अचानक से बंद हो जाती है तो जंप स्टार्ट के लिए अन्य कार की जरूरत होगी। दोनों कारों को न्यूट्रल गियर में पार्क करें और दोनों कारों का इग्नीशन बंद कर दें। इस दौरान एक खास बात का ध्यान रखना है दोनों कारों में पार्किंग ब्रेक लगा हो, ताकि कार सही स्थिति में जंप स्टार्ट हो सके।
अगर आपके पास जंपर केबल हैं तो आप कार स्टार्ट करने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी। जंपर केबल को कार की बैटरी के पॉजिटिव साइड में कनेक्ट करना है। जंपर केबल को कनेक्ट करते वक्त आपको इस बात का ध्यान रखना है कि बैटरी के नेगेटिव साइड इसे न लगाएं, वरना कार स्टार्ट नहीं होगी। जंपर केबल के जरिए कार को शुरू करने के लिए जंपर केबल को दूसरी कार के नेगेटिव साइड से कनेक्ट करना है। इसके साथ ही ब्लैक क्लिप को गाड़ी में बिना पेंट वाली मेटल के साथ कनेक्ट करना है।
जंपर केबल का इस्तेमाल करने के दौरान एक बात का ध्यान रखें। अक्सर लोग एक बड़ी गलती करते हैं कि जंपर केबल लगाने के बाद अपनी कार को स्टार्ट करने की कोशिश करते हैं। जंपर केबल कनेक्ट करने के बाद पहले दूसरी कार को शुरू करें, इसके बाद अपनी कार का इंजन स्टार्ट करने का प्रयास करें। अगर जंपर केबल लगाने के बाद भी कार शुरू नहीं होती है तो एक बार जंपर केबल को सही से चेक करें और यह देखें कि क्या जंपर केबल सही ढंग से काम कर रही हैं या नहीं। वहीं, अगर कार का इंजन एक बार स्टार्ट हो जाए तो फिर भूलकर भी अपनी कार को बंद न करें। दरअसल, कुछ मिनटों के लिए कार के इंजन को ऑन रखें, हालांकि, इस दौरान कार में फ्यूल होना चाहिए।