चालान की चिंता किए बिना कार में कर सकते हैं ये बदलाव

अमर उजाला

Tue, 27 August 2024

Image Credit : FREEPIK

अक्सर लोग पुरानी या नई कार में कुछ न कुछ बदलाव करवाते हैं। मगर कार मोडिफेकेशन से पहले इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि नियमों के तहत क्या बदलाव कर सकते हैं। 

Image Credit : FREEPIK

अक्सर लोग कार में कई सारे बदलाव करवा लेते हैं, मगर जब सड़क पर ट्रैफिक पुलिस रोकती है तो फिर जुर्माने का विरोध करते हैं। ऐसे में नियमों की जानकारी का होना जरूरी है। 

Image Credit : FREEPIK

कार में अगर टिटेंड ग्लास विंडो लगी है तो इसकी जगह पर यूवी ग्लास विंडो को लगवा सकते हैं। ऐसा करने पर किसी तरह का जुर्माना नहीं देना होगा।

Image Credit : FREEPIK

कार के असली रंग के स्थान पर किसी अन्य रंग का इस्तेमाल किया जा सकता है। मगर इसकी जानकारी आरसी में दर्ज करानी होगी। 

Image Credit : FREEPIK

अगर कार में स्टील व्हील लगे हैं तो अलॉय व्हील का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, अलॉय व्हील के स्थान पर स्टील व्हील को लगवाया जा सकता है। 

Image Credit : FREEPIK

कार के पेंट की चिंता हैं तो कार पर पीपीएफ यानी पेंट प्रोटेक्शन फिल्म को लगवाया जा सकता है। इस बदलाव से कोई जुर्माना नहीं लगेगा। 

Image Credit : FREEPIK

कार के टायर के टाइप को बदल सकते हैं, मगर इस बात का ध्यान रखना है कि टायर का साइज कार की बॉडी से बाहर नहीं आना चाहिए। 

Image Credit : FREEPIK

सुरक्षा के लिए कार में होने चाहिए ये पांच जरूरी फीचर

FREEPIK
Read Now