फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Servicing Tips: कार की सर्विस से पहले और बाद में इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है दिक्कत

Wed, 31 Jul 2024 02:03 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप आने वाले दिनों में कार की सर्विस करवाने की सोच रहे हैं या फिर अभी कार की सर्विस के लिए जा रहे हैं तो आपको इस खबर पर ध्यान देना चाहिए। जानिए आपको किन बातों का ध्यान रखना है, ताकि कोई नुकसान न हो।
विज्ञापन
Car Servicing Tips - फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जब भी नई कार खरीदते हैं तो उसकी क्षमता को बेहतर करने के लिए कुछ समय कार की सर्विस की जरूरत होती है। अगर आप कार का सही से रखरखाव नहीं करेंगे तो गाड़ी की परफॉर्मेस कम हो सकती है, ऐसे में कार पर बुरा असर पड़ता है। अधिकतर कार चालक समय पर बहुत कम कार की सर्विस करवाते हैं, अगर आप भी ऐसी ही गलती करते हैं तो आपको ऐसा करने से बचना चाहिए, ताकि कार की क्षमता पर बुरा प्रभाव न पड़ें। आगे आर्टिकल में जानिए कार की सर्विस करवाने से पहले और बाद में किन चीजों का ध्यान रखना जरूरी है। 

विज्ञापन

कार सर्विस करवाने से पहले इन बातों पर दें ध्यान

  • अगर आप कार सर्विस के लिए लेकर जाने की सोच रहे हैं तो पहले कुछ बातों को नोट कर लें, जैसे कार के इंजन में कौनसा इंजन ऑयल डलवाना है। सर्विस से पहले कार की ऑडोमीटर की रीडिंग की जांच करें, ताकि सर्विस के दौरान किसी तरह की दिक्कत न हो। 
  • कार खरीदने वाले कार के बारे में ज्यादा जानकारी हासिल नहीं करते हैं। ऐसे में आपको जानकारी के लिए बता दें कि कार की सर्विस हमेशा दस हजार किलोमीटर चलने के बाद ही करवानी चाहिए। इसकी जानकारी सर्विस हिस्ट्री से प्राप्त की जा सकती है। 
  • अक्सर लोग कार सर्विस के लिए चले जाते हैं, मगर लोगों को पता ही नहीं होता कि कार में क्या दिक्कत है। ऐसे में आपको पहले से इसकी सूची बनानी है कि कार में कौन सी परेशानियां आ रही हैं। 
विज्ञापन

कार सर्विस करवाने के बाद इन बातों का रखें ध्यान

  • कार की सर्विस हमेशा कंपनी द्वारा अधिकृत सर्विस सेंटर से ही करवानी चाहिए। वहीं, अगर आप किसी अन्य जगह से कार की सर्विस करवाते हैं तो सर्विस के बाद एक बार सर्विस के बिल पर खास ध्यान दें। कई बार सर्विस वाले गाड़ी की सर्विस के नाम पर कोई भी अतिरिक्त चार्ज जोड़ देते हैं, क्योंकि काफी लोग बिल की सही ढंग से जांच नहीं करते हैं। 
  • कार की सर्विस के बाद एक अहम बात, जिसका आपको ध्यान रखना है कि कार सर्विस के बाद गाड़ी से कोई टूल या उपकरण गायब तो नहीं है। अगर कार से किसी तरह का कोई टूल गायब है तो आपको सर्विस सेंटर में मौजूद मैकेनिक या किसी अधिकारी से इस बारे में बात करनी होगी। 
  • कार की सर्विस के बाद अक्सर लोग एक गलती करते हैं कि कार चलाकर चेक नहीं करते हैं। कार की सर्विस के बाद कार को सही से चलाकर देखें, ताकि किसी भी परेशानी को तुरंत ठीक किया जा सकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें