फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Sale In June: जून महीने में ग्राहकों की पसंद बनी यह हैचबैक कार, जानें टॉप-5 का हाल

Mon, 17 Jul 2023 11:15 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जून महीने में भारत में बड़ी संख्या में वाहनों की बिक्री हुई। यात्री वाहन सेगमेंट में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई। बीते महीने ग्राहकों को कौन सी पांच कारें पंसद आईं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
Maruti Wagon R - फोटो : Maruti Suzuki

भारत में लगातार वाहनों की बिक्री बढ़ रही है। यात्री वाहन सेगमेंट में भी वाहनों की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि जून 2023 के दौरान कौन सी पांच कारों को ग्राहकों ने सबसे ज्यादा पसंद किया है।

विज्ञापन

2 of 6
Maruti Suzuki Wagon R - फोटो : Maruti Suzuki
मारुति वैगन आर
काफी लंबे समय में मारुति की वैगन आर ऐसी हैचबैक कार है, जिसे भारतीय ग्राहकों की ओर से सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। जून 2023 के दौरान भी इस कार को 17481 ग्राहकों ने पंसद किया। इस दौरान कुल कार बिक्री में इसका 13.37 फीसदी योगदान रहा।

यह भी पढ़ें - Cruise Control: आधुनिक कारों में मिलने वाला यह फीचर न बन जाए खतरा, जानें कब और कैसे करें सही इस्तेमाल
विज्ञापन

3 of 6
स्विफ्ट स्पोर्ट - फोटो : Suzuki
मारुति स्विफ्ट
मारुति की ओर से युवाओं को लुभाने के लिए आकर्षक डिजाइन के साथ स्विफ्ट को पेश किया जाता है। इस हैचबैक को भी काफी ज्यादा संख्या में लोग पसंद करते हैं। जून 2023 के दौरान इस कार की कुल 15955 यूनिट्स की बिक्री हुई। जून में यह दूसरी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कार रही।

यह भी पढ़ें - Eight Seater Cars: भारत में मिलती हैं आठ सीटों वाली तीन एमपीवी, जानें क्या है कीमत और कैसे हैं फीचर्स

4 of 6
For Reference Only - फोटो : hyundai india
ह्यूंदै क्रेटा
मारुति के अलावा ह्यूंदै की ओर से भी कई बेहतरीन कारों को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर आने वाली क्रेटा को भी जून में ग्राहकों ने काफी ज्यादा पसंद किया। बीते महीने सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कारों में क्रेटा तीसरे पायदान पर रही। इसकी कुल 14447 यूनिट्स की बिक्री बीते महीने हुई।

यह भी पढ़ें - Maruti Fronx Vs Brezza: मारुति फ्रॉन्क्स बेहतर या ब्रेजा दमदार, जानें कौन सी कॉम्पैक्ट एसयूवी है शानदार
विज्ञापन

5 of 6
मारुति बलेनो सीएनजी - फोटो : maruti suzuki
मारुति बलेनो
मारुति की ओर से प्रीमियम हैचबैक के तौर पर बलेनो को ऑफर किया जाता है। इसे भी ग्राहक काफी ज्यादा पसंद करते हैं। जून महीने में इस कार की 14077 यूनिट्स की बिक्री हुई। जिस कारण यह बीते महीने सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-5 कारों में शामिल रही।

यह भी पढ़ें - 7 Seater SUV: इन एसयूवी में परिवार के साथ प्लान करें रोड ट्रिप, सात सीटों का मिलता है विकल्प
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
For Reference Only - फोटो : tata motors
टाटा नेक्सन
टाटा की कॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सन को भी देश में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इस एसयूवी को भी जून महीने में 13827 ग्राहकों ने खरीदा। जिसके बाद यह बीते महीने सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाले यात्री वाहनों की लिस्ट में पांचवें पायदान पर रही।

यह भी पढ़ें -  Bmw X1: बीएमडब्ल्यू की एक्स1 खरीदना बेहतर है या मर्सिडीज जीएलए और ऑडी क्यू3 हैं दमदार, जानें पूरी डिटेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें