फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने मॉडल से इस तरह अलग है नई महिंद्रा Scorpio, पढ़िए फीचर्स की तुलना

Sun, 19 Nov 2017 02:50 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Mahindra Scorpio New vs Old
विज्ञापन
एसयूवी सेगमेंट की देश की सबसे बड़ी कंपनी महिंद्रा ने हाल ही में स्कॉर्पियो का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया है। यह कार चार नए वैरिएंट- S3, S5, S7, और S11 में लॉन्च की गई है। 2017 महिंद्रा स्कॉर्पियो फेसलिफ्ट के लुक में बदलाव करने के अलावा कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। यहां हम आपको बताने वाले हैं कि नई स्कॉर्पियो अपने पुराने मॉडल से किस तरह अलग है। 
विज्ञापन


पढ़ें: ज्यादा पावरफुल इंजन के साथ लॉन्च होगी Hero Passion XPro, जानिए सभी फीचर्स

इंजन की तुलना
सबसे खास अपडेट एसयूवी के इंजन में किया गया है, जो अब पहले से 20 एचपी ज्यादा पावर जेनरेट करता है। हालांकि कार में पहले वाला ही 2.2 लीटर mHawk डीजल इंजन दिया गया है। यह 140 बीएचपी की पावर और 320 एनएम का टॉर्क जेनरेट करती है। पुरानी स्कॉर्पियो 120 बीएचपी की पावर और 280 एनएम का टॉर्क जेनरेट करती थी। नए इंजन के साथ 5- स्पीड और 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिए गए हैं।

लुक और इंटीरियर की तुलना

2017 Mahindra Scorpio Facelift
नया रेडिएटर ग्रिल, नए बंपर, बड़े फॉगलैंप्स दिए गए हैं। एसयूवी में नए एलॉय व्हील और रियर व्यू मिरर दिए गए हैं। केबिन में भी कई बदलाव किए गए हैं जिसमें सबसे पीछे साइड फेसिंग सीट की जगह सीट की तीसरी लाइन दी गई है। कार में 7 इंच डिस्प्ले वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कार प्ले के साथ दिया गया है। इस कार का सीधा मुकाबला टाटा सफारी स्टॉर्म, रेनो डस्टर, रेनो कैप्टर और हुंडई क्रेटा से रहेगा। 
विज्ञापन

कीमत की तुलना

2017 Mahindra Scorpio Facelift
कंपनी ने इंजन और लुक के अलावा कीमत में भी बदलाव किया है। पुराने मॉडल की कीमत 9.93 लाख रुपए से शुरू होकर 15.56 लाख रुपए तक जाती थी। जबकि नई स्कॉर्पियो फेसलिफ्ट की कीमत 9.97 लाख रुपए से शुरू होकर 16.01 लाख रुपए तक जाती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें