अक्सर लोग कार को गलत जगह पर पार्क करते हैं। अगर कार को किसी पानी से भरी हुई जगह पर या पिर पेड़ के नीचे खड़ा किया जाता है तो इससे कार को नुकसान होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसा करने के बाद कार को निकालने में काफी दिक्कत होती है, इसलिए ऐसा करने से बचें।
कई लोग कार को सड़क किनारे पर खड़ा कर देते हैं। अगर आप भी इस तरह की गलती करते हैं तो इससे कार की कंडीशन खराब हो सकती है। यूही सड़क पर कार खड़ी करने से कार को कभी भी कोई नुकसान हो सकता है। कई बार दूसरे वाहन कार को टक्कर मार देते हैं।
अगर आपको भी कार पार्क करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है तो इस खबर से आपको मदद मिल सकती है। दरअसल, काफी लोग कार पार्क करने के दौरान गाड़ी के हैंडब्रेक का इस्तेमाल नहीं करते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो इस गलती में सुधार करें, वरना आपको बड़ी दिक्कत हो सकती है। गाड़ी का हैंडब्रेक कार को स्थिर करने का काम करता है, अगर इसका सही से इस्तेमाल किया जाए तो कार एक जगह पर खड़ी होने के बाद खिसकती नहीं है।
अगर कार पार्क करने में हाथ-पैर कापंने लगते हैं तो गाड़ी में गलती से भी न्यूट्रल गियर का इस्तेमाल न करें। अगर गाड़ी के न्यूट्रल गियर का इस्तेमाल करते हैं तो इससे कार अपनी जगह से खिसक सकती है। वहीं, अगर कार ढलान पर खड़ी कर रहे हैं तो ऐसी स्थिति में कार के गियर को रिवर्स में डालकर खड़ा करें। ऐसा करने से कार एक जगह पर आसानी से सही ढंग से खड़ी रहेगी।