फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nitin Gadkari: 'जो सरकार से सत्संग करेगा, उसका सत्यानाश होगा', ऐसा क्यों बोले गडकरी

Tue, 03 Sep 2024 07:10 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमर उजाला संवाद हरियाणा के दूसरे दिन केंद्रीय राजमार्ग एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ऑटोमोबाइल उद्योग को लेकर कुछ अहम बातें की। नितिन गडकरी ने आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए चार सेक्टरों पर ध्यान देने की जरूरत।
विज्ञापन
Nitin Gadkari - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

  • अमर उजाला संवाद हरियाणा के दूसरे दिन केंद्रीय राजमार्ग एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ऑटोमोबाइल उद्योग को लेकर कुछ अहम बातें की।
  • केंद्रीय मंत्री ने कहा, "हमारे देश में एक समय 90 फीसदी आबादी गांवों में रहती थी। अब यह घटकर 65 फीसदी रह गई है।
  • इस 65 फीसदी आबादी में हमारी ग्रोथ केवल 12 फीसदी है।
  • अगर हमें आत्मनिर्भर भारत बनाना है तो हमे सबसे पहले ग्रामीण, आदिवासी, कृषि और विशेष रूप से जंगल इन चार क्षेत्रों का विशेष ध्यान रखना होगा।" 
  • नितिन गडकरी ने आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए चार सेक्टरों पर ध्यान देने की जरूरत। इसमें पानी, बिजली, संचार और ट्रांसपोर्ट पर ज्यादा ध्यान देना होगा। भारत में लगभग 950 हजार की नदी किनारा है। 
  • नितिन गडकरी ने कहा कि गांवों के विकास से ही देश की आत्मनिर्भर भारत की योजना पूरी होगी। नितिन गडकरी ने कहा कि कहा कि आजादी के बाद भारत को तीन नदियां मिली। 
  • नितिनी गडकरी ने ने कहा कि पानी के लिए कई कुओं को खोदा गया। 
  • नितिन गडकरी ने पानी जमा करने के बारे में तकनीक की जानकारी दी। पानी का नियोजन काफी जरूरी है। 
  • नितिन गडकरी ने कहा कि जो सरकार से दूर रहेगा उसका कल्याण होगा। जो सरकार में सत्संग करेगा उसका सत्यानाश होगा। सरकार विष कन्या जैसी होती है।
  • मैं सरकार की योजना का फायदा नहीं उठाता हूं। सरकार में रहकर काम करना कठिन है।
  • नितिन गडकरी ने कहा कि मैं ज्यादा सोचता नहीं हूं। काम करता हूं। मैं ज्यादा चिंता नहीं करता।
विज्ञापन

ऑटोमोबाइल पर बताई योजना

Nitin Gadkari - फोटो : अमर उजाला
  • नितिन गडकरी ने बताया कि वह कई सारे काम करते हैं। नितिन गडकरी ने कहा कि मै बिजनेसमैन नहीं हूं। मै सोशल सेवा करता हूं। मै आत्मनिर्भर होकर काम करता हूं।
  • नितिन गडकरी ने कहा कि किसी उद्योग वाले से नहीं पूछना चाहिए कि उसका प्रोडक्शन कितना है। 
  • अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में नितिन गडकरी ने कहा कि मैं रोज नए प्रयोग करता हूं।
  • नितिन गडकरी ने कहा कि आजकल के हाईवे को एक्सेस कंट्रोल कर दिया गया है। 
  • महाराष्ट्र चुनाव पर बोले नितिन गडकरी- हम अच्छा काम करेंगे।
  • सड़कों पर गड्डो को लेकर कहा कि अच्छी सर्विस के लिए लोगों को भुगतान करना होगा। 
  • संवाद कार्यक्रम में नितिन गडकरी ने कहा कि बीते 25 सालों से नागपुर में किसी सड़क पर कोई गड्डा नहीं हुआ है। 
  • एनएच पर किसी तरह का गड्डा होने पर उसकी जानकारी दी जा सकती है। 
  • ड्रंक एंड ड्राइविंग के मुद्दे पर नितिन गडकरी ने कहा कि हिंट एंड रन के अधिकतर मामलों में ड्राइवरों को लोगों द्वारा पकड़कर पीटे जाने का डर होता है। इस वजह से कई ड्रइवर इस नियम का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

गडकरी ने चुनौतियों पर की बात

Nitin Gadkari - फोटो : अमर उजाला
  • गडकरी से जब चुनौतियों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस बार भूस्खलन हुए। समस्या ये है कि बाढ़ आती है, बादल फटता है इसलिए ये दिक्कतें आती हैं। मैं जल संसाधन मंत्री था।
  • बाढ़ से संरक्षण के लिए राज्यों में 23 झगड़े थे। मैंने 17 झगड़े खत्म करा दिए। 
  • मैं क्या करता था सभी मुख्यमंत्रियों को बुलाकर दरवाजा बंद करा देता था। मैं बोलता था तुम निर्णय करो नहीं तो दरवाजा ही नहीं खुलेगा। मैं मजाक में कहता था और 17 झगड़े सुलझ गए।
  • देश में पानी की कमी नहीं है। कई राज्यों में पानी को लेकर झगड़ा चल रहा है। हरियाणा-पंजाब, कर्नाटक-तमिलनाडु में ही विवाद है।
  • मैंने उन्हें इसका सॉल्यूशन बताया। मैंने कहा कि सभी को पानी मिलेगा। मैंने कहा कि जैसे पावर ग्रिड बना, रोड ग्रिड बना, वैसा हमें वॉटर ग्रिड बनाना पड़ेगा।
  • संवाद कार्यक्रम में बोले नितिन गडकरी, कहा कि इथेनॉल से चलने वाली गाड़ी ऊर्जा तैयार करती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें