फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Tips: रोड पर हादसों से बचाते हैं कार इंडीकेटर्स, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

Mon, 29 Apr 2024 06:29 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप सड़क पर गाड़ी चलाते वक्त कार इंडीकेटर्स का सही इस्तेमाल करते हैं तो कई हादसों से खुद को बचा सकते हैं। इस खबर में जानिए क्या है इंडीकेटर्स इस्तेमाल करने का सही ढंग।
 
विज्ञापन
Car Tips - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क पर कार को सही तरीके से चलाने के लिए जरूरी है कि कार के सभी उपकरण उचित ढंग से काम करें। इसके साथ ही सड़क पर सभी नियमों का पालन करना भी बहुत जरूरी है। रोड पर गाड़ी चलाते वक्त इसका भी ध्यान रखना है कि सड़क पर बाकी वाहन चालकों को आपके इरादों की सही जानकारी हो। इसका मतलब है कि सड़क पर आप किस समय टर्न लेने वाले हैं या फिर कब अपनी कार को मोड़ने वाले हैं। इस स्थिति को बताने के लिए कार के इंडीकेटर का इस्तेमाल करना होगा। 

विज्ञापन

कार मोड़ने से पहले

किसी भी मुख्य सड़क पर गाड़ी चलाते वक्त अगर आपको ट्रैफिक सिग्नल न दिखाई दें तो आपको कार के इंडीकेटर का इस्तेमाल करना है। इस दौरान अगर आप कार को मोड़ना चाहते हैं तो सबसे अच्छा विकल्प है कि आप कार को मोड़ने से कुछ समय पहले इंडीकेटर का यूज करें। 

गोलचक्कर पर रखें ध्यान

गाड़ी चलाते समय अगर कोई गोलचक्कर आता है तो उससे पहले सिग्नल भी आता है तो आपके दाई तरफ के वाहनों को पहले रास्ता देना चाहिए। 

लेन बदलते से पहले

अक्सर देखा गया है कि सड़क पर लोग लेन बदलते वक्त इंडीकेटर का इस्तेमाल नहीं करते हैं। ऐसे में कई बार हादसे हो जाता है। अगर सड़क पर कोई भी गाड़ी नहीं है तो भी लेन बदलते समय आपको इंडीकेटर का यूज करना है। वहीं, टर्न लेने से पहले हमेशा इंडीकेटर दें, साथ ही इसका भी ध्यान रखें कि टर्न लेते वक्त रोड पर कोई भी गाड़ी न हो। 

यूटर्न लेने से पहले करें इस्तेमाल

सड़क पर कभी भी कार से यूटर्न लेना हो तो इसका ध्यान रखें कि यूटर्न हमेशा सही समय पर लें। अगर आप यूटर्न लेने वाले हैं तो लगभग 30 मीटर पहले पीछे वाली गाड़ियों के लिए इंडीकेटर का सही इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन

ओवरटेक में काम आएगा इंडीकेटर

अगर सड़क पर कार से ओवरटेक करना चाहते हैं तो इसके लिए लेन बदलनी होगी। ऐसे में किसी भी हादसे से बचने के लिए हमेशा सही समय पर सही साइड के लिए इंडीकेटर का यूज करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें