फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति ऑल्टो से आगे निकली फॉक्सवेगन गोल

Thu, 10 Jan 2013 10:34 AM IST
cardekho.com
विज्ञापन
विज्ञापन
फॉक्सवेगन गोल साल 2012 में मारुति ऑल्टो को पछाड़कर दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। ऑल्टो लगातार पिछले दो साल से दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी हुई थी। साल 2012 के दौरान फॉक्सवेगन गोल की 2,93,293 कारों की बिक्री हुई है, जबकि इसी अवधि में ऑल्टो की 2,86,833 यूनिट की बिक्री हुई है। करीब 6,460 ज्यादा कारों की बिक्री के साथ गोल के सिर छोटी कारों में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का ताज सज गया है।
विज्ञापन


ऑल्टो सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में गोल के बाद दूसरे पायदान पर है। वहीं 2,55,838 कारों की बिक्री के साथ फिएट की छोटी कार ऊनो रही है। पिछले लगातार दो सालों से ऑल्टो दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी हुई थी। ऑल्टो की बिक्री में गिरावट के पीछे ग्राहकों का डीजल कारों के प्रति लगतार बढ़ते रुझान के साथ ही बाजार में पहले से ज्यादा ऑप्शन उपलब्ध होना माना जा रहा है। हालांकि ऑल्टो भारतीय बाजार में लगातार पिछले आठ सालों से सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी हुई है।

नेक्स्ट जेनरेशन कार ऑल्टो 800 की लांचिंग पर फोकस करने को भी ऑल्टो की बिक्री में आई 8 फीसदी गिरावट का कारण माना जा रहा है। दूसरी तरफ फॉक्सवेगन की गोल दक्षिण अफ्रीकी बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। ऑल्टो की बिक्री में गिरावट पर मारुति सुजुकी के अधिकारियों ने कहा कि 2012 पेट्रोल कारों के लिए अच्छा नहीं रहा। ऑल्टो की बिक्री में गिरावट के पीछे भी यही कारण रहा है। उन्होंने बताया कि डीजल कारों की बिक्री में 40 फीसदी की बढ़त और पेट्रोल कारों की बिक्री में 15 फीसदी की गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें