फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुकिंग शुरू, 16 जनवरी को वेगनआर का नया मॉडल

Wed, 09 Jan 2013 11:09 PM IST
cardekho.com
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपनी पसंदीदा हैचबैक कार वेगनआर के नए अवतार को मिड जनवरी में लांच कर सकती है। कंपनी वेगनआर के नए मॉडल की टेस्टिंग पूरी कर चुकी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मारुति वेगनआर के फेसलिफ्ट वर्जन की लांचिंग मुंबई में 15 या 16 जनवरी को करने वाली है।
विज्ञापन


हालांकि वेगनआर के नए मॉडल की लांचिंग के बारे में मारुति की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है। नए मॉडल की लांचिंग से पहले कंपनी की तरफ से वेगनआर के मौजूदा मॉडल पर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। वेगनआर के जल्द लांच होने वाले मॉडल की बुकिंग कंपनी पहले ही शुरू कर चुकी है। यदि आप भी नई वेगनआर लेना चाहते है तो 10,000 रुपये से बुकिंग करा सकते हैं।

नया मॉडल मौजूदा मॉडल से लंबा है और इसकी फ्रंट ग्रिल में चेंज किया गया है। पहले से बड़े फॉग लैंप लगाने के साथ ही रियर लुक में भी बदलाव किया गया है। कंपनी ने इसके इंजन में कोई अपग्रेडेशन नहीं किया है। मारुति ने इंटीरियर में कोई बदलाव किया है या नहीं इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। जानकारों को उम्मीद है कि कंपनी ने केबिन एरिया के साथ ही इंटीरियर में कुछ न कुछ बदलाव किया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें