फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेंज रोवर ने भारत में पेश की चौथी एसयूवी कार Velar, कीमत 78.83 लाख रुपए से शुरू

Mon, 22 Jan 2018 11:57 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Range Rover Velar
विज्ञापन
भारत में रेंज रोवर फैमिली की चौथी एसयूवी कार Range Rover Velar पेश की है। इसकी शुरुआती कीमत 78.83 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। कार के लिए बुकिंग भी शुरू हो चुकी है और इसकी डिलीवरी जनवरी 2018 के आखिरी तक होने लगेगी। 
विज्ञापन


पढ़ें: आ गई टाटा की पहली इलेक्ट्रिक कार, ये होगी इलेक्ट्रिक-Tigor की कीमत

कार में इंजन के तीन विकल्प -2-लीटर पेट्रोल, 2-लीटर डीजल और 3-लीटर डीजल दिए गए हैं। ये तीनों इंजन क्रमश: 247 बीएचपी, 177 बीएचपी और 296 बीएचपी की पावर जेनरेट करते हैं। तीनों ही इंजन S, SE और HSE वैरिएंट में उपलब्ध होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं कार के फीचर्स

Range Rover Velar
कार में दो टचस्क्रीन दी गई हैं। इनमें से एक इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए होगी और दूसरी क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फंक्शन के लिए होगी। कार में स्टैंडर्ड लेदर इंटीरियर और माइक्रोफाइबर इंटीरियर पैकेज का विकल्प दिया होगा। इस कार का सीधा मुकाबला ऑडी Q7, बीएमडब्ल्यू X5, मर्सिडीज बेंज GLE और वोल्वो XC90 से रहेगा। 

इंजन - 2-लीटर इंजेनियम वी6 पेट्रोल और 3-लीटर वी6 डीजल इंजन
पावर - 296 bhp (अधिकतम)
टॉर्क -  700Nm (अधिकतम)
कीमत- 78.83 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें