मर्सिडीज बेंज इंडिया ने आखिरकार अपनी लग्जरी कार G63 एएमजी को भारतीय बाजार में भी लांच कर दिया है। मर्सिडीज की नई कार की मुंबई में एक्स शोरूम कीमत 1.46 करोड़ रुपये है। नई कार की लांचिंग के बाद कंपनी अब इंडियन मार्केट में G55 एएमजी की बिक्री करना बंद कर देगी। मर्सिडीज की नई एसयूवी कार लोगों के बीच 2012 में हुए बीजिंग मोटर शो के बाद चर्चा में आई है।
मर्सिडीज ने नई G63 का डिजाइन मौजूदा G55 की तरह रखा है। हालांकि कंपनी ने इसे पहले के मुकाबले स्टाइलिश लुक दिया है। तकनीक की बात करें तो G63 में नई कॉनफ्रीगेशन का इंजन और अपग्रेडिड गियर बॉक्स है। नई ग्रिल और नए डिजाइन के बंपर से कार का लुक पहले से ज्यादा आकर्षक लग रहा है। 20 इंच के व्हील्स के साथ ही कार में और भी बदलाव किए गए हैं।
मर्सिडीज की नई G63 में 5.5 लीटर का दमदार ट्विन टर्बोचार्जड वी8 इंजन और 7Hg ट्रोनिक गियरबॉक्स है, इसकी अधिकतम क्षमता 544bhp है। इस कार की खासियत यह है कि यह महज 5.4 सेकेंड में 100 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।