फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉपुलर एमयूवी ट्रैक्स क्रूजर डीलक्स का नया मॉडल लॉन्च

विज्ञापन
विज्ञापन
फोर्स मोटर्स ने अपनी पॉपुलर एमयूवी ट्रैक्स क्रूजर डीलक्स के अपग्रेड मॉडल को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस नए मॉडल की कीमत 8.68 लाख रुपए रखी गई है।
विज्ञापन

2016-ट्रैक्स क्रूजर डिलक्स में 2.6 लीटर टर्बोचार्जड इंजन दिया गया है जो 81 बीएचपी पावर के साथ 230 एनएम टॉर्क 1800-2000 आरपीएम पर जनरेट करने में सक्षम है। वहीं, एक एडवॉटेज के रूप में 3 साल या 3 लाख किमी वॉरंटी के साथ 7 फ्री सर्विस भी दी गई है।
एक्सटीरियर पर एक नजर डाले तो ट्रैक्स क्रूजर एसी मॉडल में नई फ्रंट ग्रिल, नए फ्रंट व रियर बंपर और गोल हैडलाइट्स अपने आप ही इसके अपडेट वर्जन की कहानी कहते दिखाई देते हैं, वहीं स्टाइलिश ग्राफिक्स, बोल्ड व्हीलआर्च, प्लास्टिक क्लेडिंग और व्हील कैप मिलकर साइड प्रोफाइल को पूरा करते हैं। केबिन में ड्बल टोन इंटीरियर और नए इंस्ट्रूमेंट कलस्टर के साथ नया डैशबोर्ड भी दिया गया है।
विज्ञापन

इस मौके पर फोर्स इंडिया के सेल्स, मार्केटिंग प्रेसिडेंट आशुतोष खोसला ने कहा कि ‘ट्रैक्स एमयूवी (मल्टी यूटीलिटी व्हीकल) पूरी तरह से स्वदेश निर्मित वाहन है जिसे पिछले करीब तीन दशकों से ग्रामीण और अर्द्ध शहरी इलाकों के लोगों ने मालवाहक वाहन के रूप में काफी पसंद किया है। फोर्स मोटर्स की ओर से पिछले कुछ सालों में इसे लगातार रिफायनिंग और अपडेट किया गया है जिससे यह दूसरे वाहनों के सामने अपनी चुनौती लंबे समय के लिए सुनिश्चित कर सके, लेकिन इस बार इस अपडेट वर्जन में यात्रियों के लिए अधिक सुविधाओं को जोड़ा गया है।’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें