फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए नई नवेली वैगनआर, दशहरे पर होगी लॉन्च

Thu, 25 Jul 2013 01:52 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप वैगनआर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो रुकिए! मारुति अपनी वैगनआर के ब्रांड न्यू मॉडल को इस फेस्टिव सीजन में लॉन्च करने जा रही है।
विज्ञापन


मारुति अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में से एक वैगनआर के रंग रूप को पूरी तरह बदलने जा रही है। इसके नए रंग रूप को देख आप भी फिदा हो जाएंगे।

दरअसल कंपनी वैगनआर की घटती लोकप्रियता को देखते हुए इसका नया स्टिंग ग्रे मॉडल सामने ला रही है। कंपनी इसको फेस्टिव सीजन (दशहरा या दीपावली) के दौरान लॉंच करेगी। ये वैगनआर का स्पेशल एडिशन होगा।

वैगनआर का ये नया मॉडल इससे पहले वाले मॉडल से ज्यादा स्टाइलिश और बेहतर है। कंपनी ने इसके बाहर के रूप को पूरी तरह बदल दिया है।

कार की हैडलैंप को स्लिम और स्टाइलिश कर दिया है। इसी के साथ फ्रंट में शानदार क्रोम ग्रिल का इस्तेमाल किया है जो अभी तक इस्तेमाल किसी भी कार से ज्यादा खूबसूरत लग रही है।
विज्ञापन



















साथ ही कार के बोनट में बदलाव किया गया है। इसको और छोटा कर दिया गया है। कंपनी ने इंजन में हवा जाने  वाले एयर डैम में भी बदलाव करते हुए इसका साइज बढ़ाया है।

इस नए एडिशन में खूबसूरत ग्रे फिनिश एलॉय और फॉग लैंप लगाएं गए हैं। कार के रियर साइड में टेल लैंप को स्लिम और खूबसूरत रूप दिया है। पीछे भी क्रोम पट्टी और क्रोम स्टिंग ग्रे के लोगो का इस्तेमाल किया है, जो इसे डिफरेंट लुक देती है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक इंटीरियर में भी बदलाव किए गए हैं। जो पिछले मॉडल से काफी अलग हैं।
विज्ञापन


इंजन के मामले में इसमें वहीं पुराना 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन है जो इसे 67 बीएचपी की पॉवर देता है। उम्मीद है कि इसकी कीमत पहले से मौजूद वैगनआर से 40-50 हजार ज्यादा होगी।

पहले वाले मॉडल के डिजाइन पर उपभोक्ताओं का फीडबैक ज्यादा उत्साहित करने वाले नहीं था लेकिन इस नए एडिशन को देख कर लग रहा है कि इसको खासा पसंद किया जाएग।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें