फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले 12 साल में सबसे कम रही कार बिक्री

Tue, 12 Mar 2013 01:35 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
देश में यात्री कारों की बिक्री फरवरी में गिरकर 12 साल के न्यूनतम स्तर पर आ गई। बीते फरवरी माह में कारों की बिक्री 25.71 फीसदी घटकर 1,58,513 वाहन रह गई। ईंधन के दाम बढ़ने, ऊंची ब्याज दरें और अर्थव्यवस्था में सुस्ती के चलते उपभोक्ता कार बाजार से दूरी बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


वाहन निर्माता कंपनियों के शीर्ष संगठन सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चर्स (सियाम) का कहना है कि चालू वित्त वर्ष समाप्त होने में महज एक माह शेष है। ऐसे में यह तय है कि 2012-13 में कारों की बिक्री की वृद्धि दर नेगेटिव रहेगी, जो वित्त वर्ष 2002-2003 के बाद से पहली गिरावट होगी।

सियाम के डिप्टी डायरेक्टर जनरल सुगातो सेन का कहना है कि दिसंबर 2000 के बाद से गत फरवरी माह में कारों की बिक्री में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। दिसंबर 2000 में कारों की बिक्री में 39.86 फीसदी की गिरावट आई थी। ईंधन के दाम बढ़ने और ऊंची ब्याज दरों के चलते कार बाजार की स्थिति काफी मुश्किल हो गई है। कुल मिलाकर देखा जाए तो आर्थिक सुस्ती का असर उपभोक्ताओं के सेंटीमेंट पर पड़ रहा है।
विज्ञापन


सियाम की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में फरवरी 2012 में कारों की बिक्री 2,13,362 यूनिट थी। इस साल फरवरी में देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी की बिक्री करीब 11 फीसदी घटकर 83,865 रह गई, जो पिछले साल इसी महीने 94,118 रही थी। जबकि, हुंडइ मोटर इंडिया की बिक्री में भी समीक्षाधीन अवधि के दौरान 7.42 फीसदी की गिरावट आई और कंपनी के कारों की बिक्री 33,936 इकाई रही।

बाइक बिक्री में भी गिरावट
सियाम के मुताबिक पिछले महीने घरेलू बाजार में मोटरसाइकिलों की बिक्री 4.48 फीसदी घटकर 8,00,185 यूनिट रह गई। पिछले साल फरवरी में यह 8,37,743 वाहन रही थी। प्रमुख दोपहिया निर्माता हीरो मोटोकार्प की बिक्री 7.13 फीसदी घटकर 4,36,954 रह गई। बजाज ऑटो की बिक्री भी 12.4 फीसदी गिरकर 1,78,632 रह गई। हालांकि, होंडा मोटरसाइकल व स्कूटर इंडिया की बिक्री 30 फीसदी बढ़कर 97,684 हो गई।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें