फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबिलियो का गेम ओवर, अब नहीं बिकेगी कार

Thu, 02 Mar 2017 05:35 PM IST
amarujala.com- Written by: अमित द्विवेदी
विज्ञापन
- फोटो : cardekho
विज्ञापन
प्रोडक्ट कितना भी अच्छा हो अगर वह ग्राहकों को पसंद न आए तो फिर उसकी अच्छाइयां, उसका अस्तित्व ज्यादा दिन तक कायम नहीं रख पातीं। होंडा ने आखिरकार अपनी एमपीवी मोबिलियो के प्रोडक्‍शन पर विराम लगा दिया है।
विज्ञापन


इसकी खराब सेल का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि पिछले महीने इसकी एक भी युनिट की बिक्री नहीं हुई थी। अस्तित्व में आ रहे नए मानकों का हवाला देते हुए कंपनी ने इसकी बिक्री बंद कर दी है। यह कार पेट्रोल व डीजल दोनों ही मॉडलों में उपलब्‍ध है। अभी कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी कीमत व डिटेल को अपनी वेबसाइट से नहीं हटाया है। 

दिल्ली में इसकी कीमत 7 लाख 38 हजार रुपये से लेकर 12 लाख 54 हजार रुपये एक्सशोरूम है। कई वेबसाइटों पर प्रकाशित खबरों में होंडा कार्स इंडि‍या के प्रेसि‍डेंट और सीईओ योचि‍रो उनो के हवाले से लिखा गया है कि इस कार प्रोडक्‍शन इसलिए बंद किया जा रहा है क्योंकि यह उन जरूरी मानकों को पूरा नहीं करती जो आने वाले कुछ समय में लागू होने वाले हैं। 
विज्ञापन


2014 में इस गाड़ी को कंपनी ने मारूति सुजुकी अर्टिगा को टक्कर देने के लिए पेश किया था और शुरू में इसे अच्डा रिस्पांस भी मिला था। अब तक कंपनी ने इसकी कुल 40 हजार 789 युनिट की बिक्री की है। अभी तक कंपनी ने यह नहीं बताया है कि वह इसका कोई रिप्लेसमेंट लाएगी या नहीं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फिलहाल अपने नए प्रोडक्ट डब्‍ल्यूआरवी पर ध्यान देने में लगी हुई जिसकी लॉन्चिंग इस महीने के अंत तक होना है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें