चाहे कोई भी मौसम हो, मगर कार के ब्रेक्स का सही होना बेहद जरूरी है। मानसून के दौरान ब्रेक और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाते हैं। मानसून में तेज बारिश होती है, ऐसे में कई बार कोई वाहन या फिर कोई चीज अचानक से कार के आगे आ जाती है। ऐसे में कार के ब्रेक जल्दी से और सही ढंग से काम करें, यह काफी जरूरी है। ऐसे में कार के ब्रेक को किसी काबिल मैकेनिक से एक बार जरूर चेक करवाएं।
मानसून के दौरान गाड़ी की विंडस्क्रीन बहुत ज्यादा काम की होती है। यह तो आप जानते ही होंगे कि बारिश में कुछ भी सही से दिखाई नहीं देता है। ऐसे में विंडस्क्रीन वाइपर्स काफी अहम भूमिका निभाते है। अगर आप अक्सर अपनी कार लेकर निकलते हैं तो एक बार विंडस्क्रीन वाइपर्स पर जरूर ध्यान दें। वरना मानसून की बारिश में आपको काफी अधिक परेशानी हो सकती है।
कार के टायर गाड़ी के लिए हर मौसम में बेहद काम के होते हैं। मगर मानसून के दौरान कार के टायरों का सही रहना जरूरी है। दरअसल बारिश में सड़के गीली होती है, इस वजह से अक्सर कारों के फिसलने का खतरा रहता है। अगर कार के टायर में किसी तरह की लीकेज या फिर कोई छेद होगा तो बारिश के दौरान गाड़ी का संतुलन बिगड़ सकता है।
मानसून के मौसम में कार की बैटरी काफी अहम योगदान निभाती है। ऐसे में मानसून की तैयारी के लिए कार की बैटरी की हेल्थ काफी महत्वपूर्ण है। अगर बैटरी सही ढंग से काम नहीं करेगी तो कार का कोई भी इलेक्ट्रिकल उपकरण सही से काम नहीं कर पाएगा। ऐसे में रोजाना कार चलाने वालों को मानसून में बैटरी की सही मेंटनेंस करना जरूरी है।