इस वक्त गर्मी का पारा अपने चरम पर है। ऐसे में इलेक्ट्रिक कार को इतनी गर्मी से दिक्कत हो सकती है, ऐसे में गाड़ी को आग लगने से कैसे बचाएं।
Image Credit : Freepik
इलेक्ट्रिक कार को इस गर्मी के मौसम में सुरक्षित रखें और आगे बताई गई गलतियां करने से बचें।
Image Credit : Freepik
गर्मी का सितम जारी है, ऐसे में इलेक्ट्रिक कार को सीधे धूप में खड़ा करने से गाड़ी गर्म हो जाती है, इसलिए इससे बचें। गाड़ी को किसी छांव वाली जगह पर पार्क करें।
Image Credit : Freepik
कभी भी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी को जरूरत से ज्यादा चार्ज न करें। ऐसा करने से गाड़ी में आग लग सकती है।
Image Credit : Freepik
इलेक्ट्रिक कार अगर अधिक वक्त तक तेज धूप में खड़ी रहेगी तो गाड़ी की बैटरी में कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। गाड़ी में शॉर्ट सर्किट भी हो सकता है।
Image Credit : Freepik
अगर आपके पास इलेक्ट्रिक कार है तो उसकी समय-समय पर जांच करना जरूरी है। ऐसा न करने पर किसी उपकरण में खराबी होने पर पता नहीं चलेगा।
Image Credit : Freepik
इलेक्ट्रिक कार पर गर्मी का बुरा प्रभाव पड़ सकता है और इससे गाड़ी के किसी नाजुक उपकरण मेंं खराबी हो सकती है।