दरअसल गर्मी के मौसम में कई बार देखा गया है कि एसी में से मिट्टी जैसी गंध आती है, कई बार ये गंध इतनी ज्यादा हो जाती है कि इसे बर्दाश्त करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में इस खबर में आगे जानिए कार के एसी से आने वाली मिट्टी जैसी गंध से कैसे बचा जाए।
गर्मी के मौसम में कार के एसी से मिट्टी जैसी गंध आ रही है तो इसे ठीक करना होगा। हालांकि, इससे पहले ये समझना है कि ये गंध आती क्यों है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कई बार कार के एसी वेंट्स में मिट्टी चिपक जाती है या फिर कई बार डैशबोर्ड के नीचे लगी कॉइल में मिट्टी जम जाती है। ऐसे में जब भी कार का एसी ऑन किया जाता है तो एसी से मिट्टी जैसी गंध आती है। अगर ये परेशानी ज्यादा लंबे समय तक बनी रहे तो इस वजह से कार का एसी खराब हो जाता है। इसके बाद एसी ठीक कराने में हजारों रुपये खर्च हो जाते हैं।
कार के एसी से मिट्टी जैसी गंध क्यों आती है, ये तो आप समझ गए होंगे। ऐसे में इस परेशानी को जल्द से जल्द ठीक करवाएं। इसके साथ ही ये समस्या अधिक खर्चीली न हो इसके लिए जरूरी है कि कार के एसी वेंट्स को हर 6 महीने में साफ करें। ऐसा करने से कार के एसी में ज्यादा खर्चा होने से बच जाएगा। साथ ही समय-समय पर एसी के पार्ट्स को किसी क्लीनर से साफ करते रहे। अगर कार के एसी में दिक्कत बढ़ गई तो फिर डैशबोर्ड समेत इसे खुलवाना होगा। इस दौरान काफी मोटा खर्चा आ सकता है।