फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Byd EV: इलेक्ट्रिक कारों के बजट सेगमेंट में मुकाबला होगा कड़ा, एमजी और टाटा को टक्कर देने आएगी नई कार

Thu, 17 Aug 2023 03:16 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में इलेक्ट्रिक कारों के सेगमेंट में काफी कम समय में कई विकल्प लॉन्च हो चुके हैं। ईवी के बजट सेगमेंट में अब किस कंपनी की नई कार आ सकती है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में बजट इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में कई विकल्प मिल रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इस सेगमेंट में जल्द ही नई कार पेश की जा सकती है। किस कंपनी की ओर से किस तरह की नई कार को भारतीय बाजार में लाया जा सकता है। हम इसकी जानकारी इस खबर में आपको दे रहे हैं।

विज्ञापन


आएगी नई कार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय बाजार में नई इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक बीवाईडी की ओर से सीगुल नाम को ट्रेडमार्क करवाया गया है। जिसके बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी की ओर से इस कार को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
विज्ञापन


कैसी है कार
रिपोर्ट्स के मुताबिक बीवाईडी की यह कार चीन में भी सीगुल नाम से ऑफर की जाती है। चीन में इस कार में 38किलोवाट आवर की बैटरी मिलती है, जिससे 405 किलोमीटर की रेंज मिलती है। इसमें लगी मोटर से 94 बीएचपी की पावर मिलती है और इसकी टॉप स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटा तक है।

यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी

कैसे हैं फीचर्स
बीवाईडी की ओर से इस कार में प्रोजेक्टर हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, एलईडी टेल लाइट, रियर डिस्क ब्रेक, अलॉय व्हील्स, पांच इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12 इंच से बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्टेयरिंग माउंटिड कंट्रोल्स, एयरबैग, एबीएस, ईबीडी जैसे कई फीचर्स को दिया जा सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें -  Tata Nexon Battery Cost: वारंटी के बाद आपकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी हो जाए खराब, तो जानें कितना होगा खर्च

किनसे होगा मुकाबला
जानकारी के मुताबिक बीवाईडी की ओर से इस कार को बजट सेगमेंट के इलेक्ट्रिक वाहन के तौर पर लाया जा सकता है। जिसका भारत में एमजी कॉमेट, टाटा टियागो ईवी और सिट्रॉएन की ईसी3 के साथ सीधे तौर पर मुकाबला होगा।

यह भी पढ़ें -  Car Care Tips: अगर आप भी कम चलाते हैं कार, तो हो सकते हैं ये नुकसान, जानें इनसे बचने का तरीका

कितनी होगी कीमत
फिलहाल कंपनी की ओर से अभी इस बारे में किसी तरह की भी कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार को भारत में करीब नौ से दस लाख रुपये के आस-पास की शुरूआती कीमत के साथ लाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें