फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MG ZS EV: एमजी जेडएस ईवी में आई गंभीर खराबी, चलती एसयूवी में फंस गया एक शख्स

Tue, 10 Oct 2023 05:48 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एक ब्रिटिश व्यक्ति ने दावा किया है कि काम से घर जाते समय उसकी MG ZS EV (एमजी जेडएस ईवी) कार ने उसका अपहरण कर लिया।
विज्ञापन
MG ZS EV - फोटो : MG Motor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक ब्रिटिश व्यक्ति ने दावा किया है कि काम से घर जाते समय उसकी MG ZS EV (एमजी जेडएस ईवी) कार ने उसका अपहरण कर लिया। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूके के ग्लासगो का रहने वाला एक शख्स अपनी एमजी जेडएस इलेक्ट्रिक एसयूवी चला रहा था, तभी अचानक उसमें अजीब हरकतें होने लगीं। कथित तौर पर इलेक्ट्रिक एसयूवी 48 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी और उसमें गंभीर खराबी पैदा हो गई थी, जिसकी वजह से ब्रेक पैड से कुछ पीसने जैसी आवाजें आने लगी। कथित तौर पर घटना के दौरान एसयूवी के ब्रेक काम नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन


रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इलेक्ट्रिक एसयूवी 48 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में फंसी हुई थी और कार के अंदर पैदा हुई खराबी ने ड्राइवर को ईवी से बाहर कूदने से रोक दिया। ईवी के मालिक ने दावा किया कि वह वाहन को चला पा रहा था, लेकिन ब्रेक और अन्य प्रणालियों की खराबी के कारण वह इसे रोकने में असमर्थ था।

इमरजेंसी सर्विस (आपातकालीन सेवा) को खबर करने के बाद, कथित तौर पर तीन पुलिस वाहन पहुंचे और पुलिस ने उसे एसयूवी से चाबी का गुच्छा बाहर फेंकने और ट्रैक्शन मोटर को बंद करने के लिए पावर बटन को लंबे समय तक दबाने के लिए कहा। हालांकि, इससे ड्राइवर के पक्ष में कोई नतीजा नहीं निकला। जब सामान्य तरीकों का इस्तेमाल करके वाहन को रोकने की कोशिशें नाकाम हो गईं, तो पुलिस ने अपनी एक वैन के पीछे में एसयूवी को क्रैश कराया। इसने बाद आखिरकार ईवी रुक पाई। एमजी मोटर यूके की एक इंजीनियरिंग टीम कथित तौर पर खराबी के लिए वाहन का निरीक्षण कर रही है।
विज्ञापन


सामान्य ब्रेक फेल की स्थिति में, ईपीबी स्विच को ऊपर की ओर खींचकर और पकड़कर एमजी जेडएस ईवी के इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक का इस्तेमाल करके आपातकालीन ब्रेकिंग की जा सकती है। हालाँकि, यह साफ नहीं है कि ड्राइवर ने एसयूवी को रोकने के लिए उस प्रक्रिया को आजमाया या नहीं। एक कार आखिरकार पहियों पर चलने वाली एक मशीन है जिसमें सैकड़ों जटिल कंपोनेंट्स और टेक्नोलॉजी एक साथ काम करती हैं। कोई गड़बड़ी हो सकती है और ऐसी स्थिति पैदा हो सकती है। हालांकि, उस व्यक्ति का यह दावा कि उसके वाहन ने उसका अपहरण कर लिया, संभवतः बढ़ा-चढ़ाकर दिया गया एक बयान हो सकता है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें